---Advertisement---

DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now: 195 सीटों के लिए करे आवेदन

By Sam
Published on: September 28, 2025, 4:35 PM IST
DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now: युवाओं के लिए DRDO से एक सबसे बड़ी ख़ुशख़बर निकल कर आ रही है, इसमें Research Centre Imarat (RCI), जो डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल काम्प्लेक्स का अहम हिस्सा है, ने 2025-26 के लिए Apprenticeship का प्रोग्राम निकाला है। जिसमे 195 सीटों के लिए भर्ती निकाली है। और जो भी कैंडिडेट्स B.E. / B.Tech / Diploma / ITI होल्डर है उनके लिये अब DRDO के साथ काम करने का या सीखने का ये एक ख़ास मौक़ा है जो कोई भी अपने हाथ से नहीं देना चाहता।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके है, जिन भी अभ्यर्थी को डिफेंस research संस्था DRDO में जो की एक प्रतिष्ठित संस्था है जहां से आपको ट्रेनिंग दी जाएगी इनके Apprenticeship प्रोग्राम में भाग लेना है तो जल्दी से Apply करे और अपने career की नयी उड़ान इस पहले कदम से ले। जो आपके लिये एक यादगार साबित होगी और ये सिर्फ़ स्टायपेंड के लिए नहीं तो कुछ नया सीखने के लिए होगा। तो आइए जानते है इस भर्ती के लिए कैसे करे आवेदन।

DRDO Apprentice Bharti 2025 क्या है?

तो DRDO (Defence Research & Development Organisation) संस्था हर साल फ्रेश graduates, diploma holder और ITI पास स्टूडेंट्स को Apprenticeship के लिए चुनता है। जब कि अभी 2025 ने RCI Hyderabad ने 195 जगह के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन निकाला है। इसमें भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को एक साल के लिये प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां पर real time defence projects पर काम किया जाएगा। जिसमे आपको स्टायपेंड भी मिलने वाला है। और एक prestigious Organisation से ट्रेनिंग भी, तो है ना ख़ुशख़बर।

195 सीटों की जानकारी (Detail Information) :

इस बार RCI ने तीन CATEGORIES में Apprentices निकली है, जिसमे जानते है कि योग्यता क्या होनेवाली है।

Apprentice प्रकार योग्यता सीटें स्टायपेंड
Graduate ApprenticeB.E/B.Tech in
[ECE, EEE, CSE, Mechanical,
Chemical ]
40GOVT. Norms
Technician Apprentice
(Diploma)
Diploma in
[ECE, EEE, CSE, Mechanical,
Chemical ]
20GOVT. Norms
Trade Apprentice
ITI pass out
(NCVT / SCVT Affiliation)
Fitter, Welder, Turner,
Machinist, Mechanic-Diesel,
Draughtsman (Mechanical),
Electronic-Mechanic,
Electronics, Electrician,
Library Assistant and
COPA(Computer Operator and
Programming Assistant)
135GOVT. Norms
TOTAL सीटें 195
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.drdo.gov.in/drdo/आधिकारिक नोटिफिकेशन linkDRDO Apprentice Bharti 2025 PDF

कौन आवेदन कर सकता है? (Eligiobility Criteria) :

मैं आपको तीनों categories की पूरी डिटेल जानकारी पॉइंट वाइज देता हो।

I- Graduate Apprentice के लिए (40 Seats):

  1. आपको B.E/B.Tech में ECE, EEE, CSE, Mechanical और Chemical ब्रांचेज में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. और आपका पास-आउट वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 का होना चाहिए।
  3. जिस्म आपको कम से कम 70% मार्क्स होना चाहिए।

II- Diploma Apprentice के लिए (20 Seats):

  1. आपको B.E/B.Tech में ECE, EEE, CSE, Mechanical और Chemical ब्रांचेज में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. और आपका पास-आउट वर्ष 2021-2025 का होना चाहिए।
  3. जिस्म आपको कम से कम 70% मार्क्स ज़रूरी है।

III- ITI Trade Apprentice के लिए (135 Seats):

  1. आपको ITI पास होना चाहिए वो भी मान्यता प्राप्त NCVT / SCVT से।
  2. इस ट्रेड में ITI होना चाहिए – Fitter, Welder, Turner,Machinist, Mechanic-Diesel,Draughtsman (Mechanical),Electronic-Mechanic,Electronics, Electrician,Library Assistant and COPA(Computer Operator andProgramming Assistant आदि.

उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?

  1. आधिकारिक नोटिफिकेशन में न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही दी गई है (1 सितंबर 2025 तक)।
  2. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं दी गई है लेकिन वैसे तो 27 वर्ष तक की आयु सीमा हो सकती है।
  3. नोटिफिकेशन में ये भी बताया गया है कि, Higher Qualification वाले ये आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन प्रक्रिया जाने (Application Procedure) :

  1. आपको सबसे पहले ये सुनिच्छित कर लेना है कि, आप पात्रता मानदंड पूरे करते है या नहीं।
  2. Graduate / Diploma होल्डर उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसकी लिंक https://nats.education.gov.in/ ये है। और RCI Enrolment ID : STLRAC000010 है।
  3. और ITI होल्डर उम्मीदवारों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ इस पोटल पर जाना है, उसके बाद ‘Apprenticeship Opportunities’ पर जाना है, बाद में इसमें टाइप करना है ‘RESEARCH CENTRE IMARAT’ और इसका Establishment ID है E05203600040 उसके बाद Apply करे।
  4. इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है अधिकतम आयू नहीं दी गई है (1 सितंबर 2025 तक)।
  5. पात्रता में रेगुलर कैंडिडेट्स जिन्होंने 2021-25 के बीच GRADUATE, DIPLOMA या ITI पास किया होना चाहिए और 70% मार्क्स होना चाहिए।
  6. आवेदन की अंतिम तिथि अख़बार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख़ से 30 दिन के भीतर , याने वेबसाइट पर 25 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया है तो देख लीजिये यहाँ से 30 दिन के भीतर ही Apply करे।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी? (Selection Procedure) :

  1. SC/ST/OBC/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण लागू होगा।
  2. उम्मीदवारों का चयन Academic Merit/ Interview के आधार पर होगा।
  3. जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन सभी उम्मीदवारों को ईमेल से सूचना दी जाएगी, इसीलिए आपको आवेदन में अपना Active ईमेल ही दर्ज कीजिए ताकि आपको ईमेल में सूचना मिल सके।
  4. जॉइनिंग के समय उम्मीदवारों को Police Verification Certificate आवश्यक होगा।
  5. आपको दस्तावेज साथ लाने होंगे, वो नीचे लिस्ट के अनुसार:
    • आवेदन की प्रिंट कॉपी
    • NATS/NAPS प्रोफाइल प्रिंटआउट
    • 10 वी की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
    • फाइनल मार्कशीट डिग्री/ डिप्लोमा/ ITI प्रमाणपत्र
    • जाती प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
    • PWD प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
    • आधार कार्ड (अनिवार्य)
    • कॉपी चाहिए जो आधार से बैंक पासबुक लिंक होना चाहिए/ स्टेटमेंट
    • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (Civil Assistant Sergeon से)
    • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions) :

  1. सभी क्वालिफिकेशन भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिये।
  2. Higher Qualification वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  3. जिन्होंने पहले ही Apprenticeship की है या वर्तमान में कर रहे है, वे पात्र नहीं होंगे।
  4. 1 साल से अधिक वर्क एक्सपीरिएंस वालों को अनुमति नहीं।
  5. TA/DA नहीं मिलेगा।
  6. Hostel/ Quarter/ Transport सुविधा नहीं मिलेगी।
  7. Training पीरी होने के बाद नौकरी की गारंटी नहीं है।
  8. कोई भी ग़लत जानकारी देने पर तुरंत Disqualification होगा।
  9. विवाद की स्थिति में क़ानूनी क्षेत्राधिकार हैदराबाद हाईकोर्ट होगा।

DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now – FAQs :

प्रश्न.1 DRDO Apprenticeship के बाद क्या जॉब पक्की मिलगी?

उत्तर – नहीं, ये सिर्फ़ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है जो आपके career को एक स्ट्रॉंग बेस देगा।

प्रश्न.2 स्टायपेंड कितना मिलेगा?

उत्तर – देखो स्टायपेंड गवर्नमेंट Norms के हिसाब से है, इग्ज़ैक्ट amount branch पर डिपेंड करता है।

प्रश्न.3 अगर मेरे 69% मार्क्स है तो क्या मैं APPLY कर सकता हूँ?

उत्तर – नहीं, आपको कम से कम 70% ही मार्क्स चाहिए।

प्रश्न.4 Apply करने की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर – आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अख़बार में विज्ञापन पब्लिश होने से 30 दिन के भीतर याने वेबसाइट पर 25 सितंबर 2025 को पब्लिश हुई अब यह से 30 दिन के भीतर अंतिम तारीख़।

प्रश्न.5 क्या उम्मीदवार को हॉस्टल की सुविधा मिलेगी?

उत्तर – नहीं, आपको अपना रहना का, खाने का ख़ुद ही देखना होगा।

ALSO READ :

RRC NCR Railway Apprentice Bharti 2025: 1763 पदों के लिए करे आवेदन

BPSSC SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए करे आवेदन, जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया



Leave a Comment