---Advertisement---

Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025: 379 पदों पर ऐसे करे आवेदन

By Sam
Published on: October 2, 2025, 11:52 PM IST
Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025: ये खबर बिहार के युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी की तरह है। क्यूकी बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), पटना ने खेल विभाग के अंतर्गत क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसका विज्ञापन संख्या 08/2025 है, इच्छुक उम्मीदवार आवेदन 09 अक्टूबर 2025 से लेकर 11 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसमें सीधी भर्ती की जाएगी।

खेल में अपना career जो भी युवा बनाना चाहता है उसके लिये ये सुनहरा मौक़ा है, जिससे आपका career भी बन सकता है और बिहार के युवाओं को खेल प्रतिभा में बढ़ावा भी मिलेगा, जिससे युवा खेल में और भी रुचि दिखाएगा। तो आइए जानते है इस भर्ती की पूरी और सटीक जानकारी जैसे की इसकी मुख्य तारीखे, कूल रिक्त पदे आदि के बारे में।

भर्ती की मुख्य तिथियाँ क्या होनेवाली है(Important Dates) :

विषय विवरण
आवेदन की शुरुआत 09 अक्टूबर 2025 से
फ़ीस जमा करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2025 रात्रि 11.59 बजे तक
आवेदन करने का माध्यम bssc.bihar.gov.in
Download Notification PDF Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025

Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025 की कुल पदों की संख्या:

इस भर्ती में कुल 379 क्रीड़ा प्रशिक्षक की पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसे आप नीचे वर्गवार भी देख सकते है। और इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण और दिव्यांगों उम्मीदवार के लिए 4% क्षैतिक आरक्षण का प्रावधान भी है।

  1. अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए इसमें 152 पद संख्या है।
  2. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 61 पद संख्या है।
  3. अनुसूचित जनजाति (SC) वर्ग के लिए 04 पद संख्या है।
  4. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) वर्ग के लिए 68 पद संख्या है।
  5. पिछड़ा वर्ग (BC) वर्ग के लिए 45 पद संख्या है।
  6. पिछड़ा वर्ग महिला (WBC) वर्ग के लिए 11 पद संख्या है।
  7. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग के लिए 38 पद संख्या है।

शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता :

इस भर्ती के खेल प्रशिक्षक पद के उम्मीदवारों को नीचे बताई गई शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता आवश्यक है।

  1. शैक्षणिक योग्यता – इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी आवश्यक है।
  2. तकनीकी योग्यता –
    • नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS, भारतीय खेल प्राधिकरण) से संबंधित खेल विधा में Sport कोचिंग में diploma होना चाहिए या
    • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर से Sports कोचिंग में PG डिप्लोमा होना चाहिए। या
    • केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय या UGC मान्यता प्राप्त किसी खेल विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है।
  3. खेल Achievements –
    • उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जैसे Olympic, Commonwealth, Asian Games, World/Asian Championship में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
    • या राष्ट्रीय/ अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
    • या राष्ट्रीय/ अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कम से कम दो बार भागीदारी हो।
    • या पुलिस/रेलवे/अंतर सेवा चैंपियनशिप में कम से कम 3 बार भागीदारी की होनी चाहिये।

आयु सीमा (Age Limit – 01 अगस्त 2025 तक होनी चाहिए) :

  1. आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  2. अधिकतम आयु –
    • आवेदक अनारक्षित पुरुष वर्ग की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
    • अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति (पुरुष व महिला) की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
    • दिव्यांग उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट है।
    • भूतपूर्व सैनिक, सरकारी सेवक और NCC कैडेट्स को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान और Pay Scale :

इस भर्ती के लिए खेल प्रशिक्षक पद के लिए जो भी उम्मीदवारों का चयन होता है तो उनको लेवल – 6 (7 th पे कमीशन के अनुसार) वेतनमान मिलेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) देखते है :

आपको बता दु की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा – 150 अंक की होगी।
    • सामान्य ज्ञान (General knowledge) के 30 प्रश्न होंगे जिसके 30 अंक होंगे।
    • खेल से संबंधित विज्ञान (Allied Science In Sports) में 60 प्रश्न होंगे जिसके 60 अंक होंगे।
    • मुख्य खेल विषय (Main Sports) में भी 60 प्रश्न होनेवाले है जिसके 60 हो अंक होंगे।
    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होनेवाली है।
    • परीक्षा का माध्यम हिन्दी और अंग्रेज़ी रहेगी, किसी अंतर का मामला होने पर अंग्रेज़ी मान्य होगी।
  2. Interview (साक्षात्कार) – 50 अंक की होगी।
  3. याने परीक्षा के कुल अंक 200 होनेवाली है।
  4. और एक बात अगर आवेदन की संख्या 40,000 से अधिक होती है तो प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) भी आयोजित की जाएगी।

वर्गवार Qualifying Marks :

  1. अनारक्षित याने UR वर्ग के लिए 40% मार्क्स चाहिए।
  2. पिछड़ा वर्ग याने BC वर्ग के लिए 36.6% मार्क्स चाहिए।
  3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग याने EBC वर्ग के लिए 34% मार्क्स चाहिए।
  4. अनुसूचित जात/ जनजाति, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए 32% मार्क्स चाहिए।

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

  1. सभी उम्मीदवारों के लिए ₹100 /- रुपये।
  2. भुगतान का तरीक़ा ऑनलाइन से आप डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/UPI/Net Banking से कर सकते है।
  3. शुल्क वापस नहीं होगा।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents) :

आप आवेदन ऑनलाइन करते समय इन डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता ज़रूर होगी, वो नीचे दिये गये है।

  1. मैट्रिक और ग्रेजुएट का मार्कशीट और प्रमाणपत्र चाहिये।
  2. खेल कोचिंग डिप्लोमा/ PG Diploma का प्रमाणपत्र।
  3. खेल उपलब्धि का प्रमाणपत्र चाहिये।
  4. जाती/ डोमिसाइल/आवासीय/ क्रिमिलियर/आय प्रमाणपत्र यदि लागू हो तो सभी चाहिए।
  5. दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो तो)।
  6. स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो तो)।
  7. सरकारी सेवक या भूतपूर्वक सैनिक का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन प्रक्रिया कैसे करे? (How To Apply) :

  1. सबसे पहले आप BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाये।
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करे।
  3. पहिले रजिस्ट्रेशन करे और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे।
  4. सभी ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करे।
  5. निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करे।
  6. फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview चेक करे और प्रिंटआउट सुरक्षित रखे।

FAQs :

प्रश्न.1 आवेदन की शुल्क क्या है?

उत्तर – आवेदन की शुल्क सभी के लिये 100 /- है।

प्रश्न.2 चयन प्रक्रिया के बारे में बताओ?

उत्तर – चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू होगा जिस्म कूल 200 अंक के लिए परीक्षा होगी।

प्रश्न.3 खेल प्रशिक्षक को कितना वेतन मिलेगा?

उत्तर – खेल प्रशिक्षक को लेवल – 6 (7 th पे कमीशन के अनुसार) वेतनमान मिलेगा।

प्रश्न.4 आयु सीमा क्या होगी?

उत्तर – आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होगी।

प्रश्न.5 इस भर्ती की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर – इस भर्ती की लास्ट डेट 11 नवम्बर 2025 है, और शुल्क भरने की डेट 09 नवम्बर 2025 है।

ALSO READ :

37 पदों पर IIT Madras Recruitment 2025 Notification जारी

8850 पदों पर RRB NTPC Recruitment 2025 Short Notice जारी

Leave a Comment