---Advertisement---

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025: दिल्ली में 5346 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू

By Sam
Published on: October 5, 2025, 6:09 PM IST
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025: दिल्ली में 5346 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025: जिन भी युवाओं को अपना करियर शिक्षा के क्षेत्र में बनाना है या शिक्षक बनने का सपना है, उनके लिए यह एक सुनहरा मौक़ा है। क्यूकी दिल्ली अन्तर्गत सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विषयों में TGT, Drawing Teacher और स्पेशल एजुकेशन टीचर के कूल 5346 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन नंबर 06/2025 जारी कर दिया है। यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में की जा रही है।

अगर आप इच्छुक उम्मीदवार हो तो आपको 09 अक्टूबर 2025 से आवेदन करना होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2025 रात 11.59 बजे तक होगी। तो जितना जलदों हो सके उतना जल्दी आवेदन करना, अंतिम तिथि तक आवेदन करने से बचना है क्यूकी अंतिम तिथि तक बहुत सारी प्रॉब्लम्स भी आती है वेबसाइट्स में देर से खुलना आदि। तो आइए जानते है इस पूरी जानकारी विस्तार से।

DSSSB भर्ती 2025 के लिए प्रमुख तिथियाँ :

विषय विवरण
विज्ञापन संख्या 06/2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू तिथि 09 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख़ 07 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम सिर्फ़ ऑनलाइन
आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/
नोटिफिकेशन PDF Download DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 PDF

कूल रिक्त पदे और पदों का विवरण :

आया भर्ती में टोटल 5346 पद जारी किए गये है। इसमें आपको विभिन्न विषयों के TGT पुरुष एवं महिला शिक्षक शामिल है।

पद का नाम विभाग और संख्या
TGT (Mathematics) Male Directorate Of Education – 744
TGT (Mathematics) Female Directorate Of Education – 376
TGT (English) Male Directorate Of Education – 869
TGT (English) FemaleDirectorate Of Education – 104
TGT (Social Science) Male Directorate Of Education – 310
TGT (Social Science) FemaleDirectorate Of Education – 92
TGT (Natural Science) Male Directorate Of Education – 630
TGT (Natural Science) FemaleDirectorate Of Education – 502
TGT (Hindi) Male Directorate Of Education – 420
TGT (Hindi) FemaleDirectorate Of Education – 136
TGT (Saskrit) Male Directorate Of Education – 342
TGT (Saskrit) FemaleDirectorate Of Education – 416
TGT (Urdu) MaleDirectorate Of Education – 45
TGT (Urdu) FemaleDirectorate Of Education – 116
TGT (Panjabi) MaleDirectorate Of Education – 67
TGT (Panjabi) FemaleDirectorate Of Education – 160
Drawing Teacher Directorate Of Education – 15
Special Education Teacher NDMC – 02
Total 5346

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता :

नीचे दी गई शैक्षणिक पात्रता ध्यान से पढ़िए, TGT, Drawing Teacher और Special Education Teacher के लिए अलग अलग योग्यता होनी चाहिए।

TGT के लिए –

  1. संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री, या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, या NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय कोर्स जिसमे B.EL.Ed. / B.Sc.B.Ed. / B.A.B.Ed. है।
  2. B.Ed. या तीन वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed. होना अनिवार्य है।
  3. आवेदक को CTET पास होना आवश्यक है जो CBSC द्वारा आयोजित है।

Drawing Teacher के लिए –

  1. आवेदक के पास फाइन आर्ट/ ड्राइंग/ पेंटिंग/ग्राफ़िक आर्ट में 5 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  2. या फिर फाइन आर्ट में मास्टर डिग्री हो।
  3. या बैचलर डिग्री के साथ 2 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।

Special Education Teacher के लिए –

  1. आवेदक के पास ग्रेजुएट के साथ B.Ed. (Special Education) या B.Ed. के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन होना चाहिए।
  2. आवेदक CTET पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit) :

  1. आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिये, नोटिफिकेशन में न्यूनतम आयु नहीं दी गई है लेकिन 18 वर्ष न्यूनतम आयु होती है लगभग।
  2. सरकारी कर्मचारियों को 5 वर्ष किओ छूट मिलेगी।
  3. साथ ही महिला उम्मीदवारों को (Special Education टीचर पद पर) 10 वर्ष की छूट मिलती है।
  4. अन्य आरक्षण श्रेणियों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

वेतनमान pay scale के साथ :

सभी पदों के लिए वेतनमान समान रखा गया है जो ₹44,900/- से ₹1,42,400/- (PAY LEVEL – 7) वेतनमान रखा गया है।

आवेदन शुल्क (Application Fee) क्या होनेवाली है :

  1. सामान्य (UR/OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- रखी गई है।
  2. महिला/SC/ST/PwBD/Ex – Servicemen वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  3. आवेदन का भुगतान केवल SBI e-Pay के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
  4. ध्यान दे कि एकबार आप शुल्क का भुगतान कर देते हो तो वो वापस नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

इस भर्ती के लिए क्या चयन प्रक्रिया होनेवाली है चलिए नीचे स्टेप बाय स्टेप जानते है विस्तार से।

लिखित परीक्षा (One Tier Technical/Teaching Exam) :

  • लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न MCQ में होनेवाले है।
  • जिसमे कूल अंक भी 200 ही होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे की रखी गई है।
  • आईआईएम Negative मार्किंग भी है जिसमे प्रत्येक ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएँगे।
  • यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेज़ी ऐसे दो भाषा में होगी।

परीक्षा पैटर्न :

Section A (100 मार्क्स के लिये) –

  • General Awareness – 20 अंक
  • Reasoning Ability – 20 अंक
  • Numerical Ability – 20 अंक
  • Hindi Language & Comprehension – 20 अंक
  • English Language & Comprehension – 20 अंक

Section B (100 मार्क्स के लिये) –

  • देखिए विषय आधारित प्रश्न एवं Teaching Methodology इन दोनों सेक्शन के कूल अंक जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • Section B में न्यूनतम योग्यता अंक अनिवार्य होंगे।

परीक्षा से संबंधित नियम भी जान लीजिए :

  1. कोई भी प्रश्न रद्द किया जा सकता है और अंक प्रोराटा आधार पर दिये जाएँगे।
  2. उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की कोई भी व्यवस्था नहीं है।
  3. DSSSB परीक्षा योजना में आवश्यकतानुसार संशोधन करने का अधिकार रखता है।
  4. परीक्षा तिथि बाद में वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया :

  1. सबसे पहले आवेदक को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाना है और अपना पंजीकरण करना है।
  2. पंजीकरण एक बार ही होगा, वही यूजर id और पासवर्ड भविष्य की परीक्षाओं में उपयोग किए जा सकते है।
  3. पंजीकरण के बाद लॉगिन करे और अपना आवेदन सही से भरे।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज सही से अपलोड करे।
  5. यदि लागू हो तो शुल्क का भुगतान करे, वो भी सिर्फ़ SBI e – Pay के ऑनलाइन माध्यम से।
  6. आवेदन सबमिट करने से पहले आवेदन में भारी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचे और सही होने पर सबमिट करे।
  7. एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

महत्वपूर्ण निर्देश :

  1. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की, आवेदन अंतिम तिथि से पहले करे ताकि वेबसाइट पर लोड की समस्या से बचा जा सकता है।
  2. एक से अधिक आवेदन करने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है, इसीलिए एक से ज़्यादा आवेदन ना करे।
  3. DSSSB की वेबसाइट को नियमित रूप से विजित करते रहे ताकि परीक्षा से संबंधित अपडेट मिलती रहे।

FAQs :

प्रश्न.1 DSSSB Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर – DSSSB भर्ती 2025 की आवेदन शुरू तारीख़ 09 अक्टूबर 2025 से 07 नवंबर 2025 तक रात 11.59 बजे तक होंगे।

प्रश्न.2 DSSSB Recruitment 2025 में कुल कितने पद है?

उत्तर – डीएसएसबी के अधीनस्त होनेवाली इस भर्ती में कूल 5346 पद है।

प्रश्न.3 इस भर्ती में आयु सीमा क्या है?

उत्तर – इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, नोटिफिकेशन में न्यूनतम आयु सीमा नहीं दी गई है।

प्रश्न.4 DSSSB भर्ती में कौनसे टीचर की भर्ती होगी?

उत्तर – DSSSB भर्ती में Trained Graduate Teacher (TGT), Drawing Teacher और Special Education Teacher के 5346 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ALSO READ :

WBBPE Primary TET Result 2023 Published In 2025: डाउनलोड करे मेरिट लिस्ट

North Western Railway Apprentice Bharti 2025: 2162 पदों पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन

Leave a Comment