Bihar CSBC Constable Bharti 2025: जो भी युवा पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते है उनके लिये यह भर्ती सुनहरा मौक़ा दे रही है,ख़ास कर बिहार के युवाओं के लिए। बिहार सरकार, गृह विभाग एवं केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) ने मद्य निषेध कांस्टेबल, कक्षपाल और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 4128 रिक्त पद भरे जाएँगे।
जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है, वो आज से याने 06 अक्टूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकता है। और एक बात इच्छुक अभ्यर्थी जो है वो जल्द से जल्द आवेदन करे अंतिम तिथि तक आवेदन करना avoid करे क्यूकी आधिकारिक वेबसाइट में देरी से साईट खुलने की दिक़्क़त अक्सर अंतिम डिम में ही आती है। तो आइए इस भर्ती के बारे और भी जानकारी विस्तार से जानते है।
ऑनलाइन आवेदन की तिथियाँ और विवरण :
| विषय | विवरण |
| भर्ती के तहत | CSBC |
| पदों के नाम | मद्य निषेध कांस्टेबल , कक्षपाल और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल |
| आवेदन शुरू दिनांक | 06 अक्टूबर 2025 से |
| अंतिम दिनांक | 05 नवंबर 2025 रात 11.59 बजे तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in/ |
| डाउनलोड नोटिफिकेशन PDF | Bihar CSBC Bharti 2025 PDF |
| APPLY NOW | CLICK HERE TO APPLY |
रिक्त पदों का विवरण और वेतनमान :
| पद | वेतनमान | रिक्तियाँ |
| मद्य निषेध कांस्टेबल | लेवल – 3 (₹21,700 – ₹69,100) | 1,603 |
| कक्षपाल | लेवल – 3 (₹21,700 – ₹69,100) | 2,417 |
| मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल | लेवल – 2 (₹19,900 – ₹63,200) | 108 |
| कूल पद | 4,128 |
वर्गवार आरक्षण कोटा विवरण :
नीचे इस भर्ती में दिये गये आरक्षण कोटा वर्गवार दिया गया है इसे ध्यान से पढ़े। क्यूकी इसमें विभिन्न कोटे में महिलाओं और स्वतंत्र सैनिक वंशजों के लिए क्षैतिज आरक्षण लागू है। इसमें सभी पद ADD किए है और टोटल दिया है।
मद्य निषेध कांस्टेबल –
| वर्ग | पद संख्या |
| अनारक्षित (UR) | 678 पद |
| EWS | 160 पद |
| SC | 242 पद |
| ST | 16 पद |
| EBC | 260 पद |
| BC | 196 पद |
| BC महिला | 51 पद |
| TOTAL | 1,603 पद |
कक्षपाल –
| वर्ग | पद संख्या |
| UR | 929 पद |
| EWS | 225 पद |
| SC | 518 पद |
| ST | 39 पद |
| EBC | 385 पद |
| BC | 301 पद |
| BCW | 20 पद |
| TOTAL | 2,417 पद |
मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल –
| वर्ग | पद संख्या |
| UR | 56 पद |
| EWS | 09 पद |
| SC | 22 पद |
| ST | 03 पद |
| EBC | 05 पद |
| BC | 00 पद |
| BCW | 13 पद |
| TOTAL | 108 पद |
आवेदन हेतु योग्यता और शैक्षणिक पात्रता :
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पद के लिए आवेदक के पास 26.09.2025 तक या इसके पहले का दो पहिया एवं चार पहिया, हल्का मोटर वाहन (LMV) अथवा भारी मोटर वाहन (HMV) चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
- मद्य निषेध कांस्टेबल / मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के पद के लिए शैक्षणिक पात्रता इंटरमीडिएट (10+2) पास अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाणपत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेज़ी सहित) अथवा आचार्य (अंग्रेज़ी रहित) प्रमाणपत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक पात्रता होगी।
- कक्षपाल पद के लिये शैक्षणिक पात्रता की भी राज्य शासन/ केंद्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/पार्षद से इंटरमीडिएट (10+2) पास अथवा समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
Bihar CSBC Constable Bharti 2025 – शारीरिक मापदंड :
| श्रेणी | ऊँचाई | सीना बिन फुलाए (न्यूनतम ) | सीना फुलाकर (न्यूनतम ) | वजन |
| UR/BC पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 165 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी | – |
| EBC वर्ग पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 160 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी | – |
| SC /ST पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 160 सेमी | 79 सेमी | 84 सेमी | – |
| महिला सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए | 155 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं | 48 कीलो.ग्रा. होना आवश्यक |
Bihar CSBC Bharti 2025 – आयु सीमा (01 अगस्त 2025 तक) :
| पद | UR पुरुष (न्यूनतम-अधिकतम) | UR महिला (न्यूनतम-अधिकतम) | SC/ST (न्यूनतम-अधिकतम) | BC/EBC पुरुष (न्यूनतम-अधिकतम) | BC/EBC महिला (न्यूनतम-अधिकतम) |
| मद्य निषेध कांस्टेबल | 18-25 वर्ष | 18-28 वर्ष | 18-30 वर्ष | 18-27 वर्ष | 18-28 वर्ष |
| कक्षपाल | 18-23 वर्ष | 18-26 वर्ष | 18-28 वर्ष | 18-25 वर्ष | 18-26 वर्ष |
| मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल | 18-25 वर्ष | 18-28 वर्ष | 18-30 वर्ष | 18-27 वर्ष | 18-28 वर्ष |
चयन प्रक्रिया (Selection Process) :
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में ली जाएगी। निम्नलिखित चयन प्रक्रिया विस्टा से पढ़िए।
लिखित परीक्षा –
- लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी।
- जिसमे 100 प्रश्न के लिए 100 अंक होंगे।
- इसका पाठ्यक्रम हिंदी,अंग्रेज़ी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र ), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले पर।
- लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे इससे कम अंक लेन पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) –
- लिखित परीक्षा पास होने पर PET परीक्षा देनी है।
- जिसमे दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद होंगी।
- सभी मापदंडों में न्यूनतम योग्यता आवश्यक होगी।
- पुरुषों के लिए 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी लेकिन 5 मिनट के पहले दौड़ पूरी क्रेन पर 50 अंक मिलेंगे, लंबी कूद 16 फीट, ऊँची कूद 4 फीट है।
- महिलाओं के लिए 1 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी लेकिन 4 मिनट के पहले दौड़ पूरी क्रेन पर 50 अंक मिलेंगे, लंबी कूद 12 फीट, ऊँची कूद 3 फीट है।
डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन –
- दस्तावेज सत्यापन में आपको शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, वाहन लाइसेंस लाना होगा।
आवेदन शुल्क तथा महतपूर्ण जानकारी :
- सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है।
- चयन के लिए अंतिम मेरिट शारीरिक दक्षता परीक्षा पीरी आधारित होगी।
- सभी अभ्यर्थोयों के लिये मूल प्रमाणपत्र सत्यापन में उपस्थित होना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे कर (How To Apply) :
- सबसे पहले आप CSBC की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद Advt.by group दिखेगा उसपर क्लिक करो।
- उसके बाद आपको स्क्रीन पर APPLY ONLINE FOR THE POST का नाम यहाँ पर क्लिक करो।
- एक पेज खुलेगा वहाँ अपना रजिस्ट्रेशन कर लो अगर नहीं किया है तो।
- उसके बाद आवेदन को सही से भरो।
- शुल्क का भुगतान करो और सबमिट कर लो।
- आवेदन की एक प्रिंट अपने पास ज़रूर रखो।
FAQs – Bihar CSBC Recruitment 2025 :
प्रश्न.1 Bihar CSBC Recruitment 2025 के आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर- इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है, 06 अक्टूबर 2025 से 5 नवम्बर 2025 रात 11.59 बजे तक होगा।
प्रश्न.2 इस भर्ती में कूल कितने रिक्तियाँ है?
उत्तर- इस भर्ती में कूल 4128 कांस्टेबल पदों पर रिक्तियाँ है।
प्रश्न.3 इस भर्ती में कौन-कौनसे पद है?
उत्तर- इस भर्ती में कूल तीन पद है, मद्य निषेध कांस्टेबल, कक्षपाल और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल
प्रश्न.4 Bihar CSBC भर्ती में महिला आवेदन कर सकती है क्या?
उत्तर- हाँ, Bihar CSBC भर्ती में महिला आवेदन कर सकती है उनके लिए अलग शारीरिक मानदंड है।
प्रश्न.5 चयन प्रक्रिया कितने चरण में होगी?
उत्तर- चयन प्रक्रिया 3 चरण में होगी, लिखित परीक्षा, PET, DOCUMENTS वेरिफिकेशन
ALSO READ :
Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025: 379 पदों पर ऐसे करे आवेदन
BPSSC SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए करे आवेदन, जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया