---Advertisement---

Maharashtra UDC HR Recruitment 2025: महाराष्ट्र पावर कंपनी में 11 पदों पर भर्ती शुरू

By Sam
Published on: October 9, 2025, 5:20 PM IST
Maharashtra UDC HR Recruitment 2025: महाराष्ट्र पावर कंपनी में 11 पदों पर भर्ती शुरू
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Maharashtra UDC HR Recruitment 2025: अगर आप भी MAHAGENCO याने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में काम करते हो और प्रमोशन या डिपार्टमेंटल के लिये इंतज़ार कर रहे हो तो आपके लिये ख़ुशख़बर है। क्यूकी MAHAGENCO ने निकाली है 11 Upper Division Clerk (HR) पदों पर इंटरनल भर्ती जिसका विज्ञापन नंबर 06/2025 है जो जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन क्रेना शुरू करे इसकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है।

ध्यान दे कि वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है जो पहले से ही mahagenco में काम कर रहे है, सिर्फ़ उनके लिए ही ये भर्ती निकाली गई है जिससे उनका प्रमोशन भी हो सकता है। तो आइए जानते है इस भर्ती के बारे में और भी विस्तार से जानकारी जिसमे कूल पद की संख्या, आयु सीमा आदि बताया गया है।

प्रमुख जानकारी (Important Information) :

विषय विवरण
भर्ती अन्तर्गत MAHAGENCO
पद का नाम MAHAGENCO UDC (HR) Recruitment
पद का नाम Upper Division Clerk (HR)
पदों की संख्या 11 पद
वेतनमान ₹36,665 से ₹1,05,160
आवेदन शुरू तिथि 03 अक्टूबर 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 तक
लिखित परीक्षा (संभावित)दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahagenco.in/career-advertisement
DOWNLOAD NOTIFICATION Maharashtra UDC HR Recruitment 2025 PDF

पदों की संख्या (Total Vacancies) :

ये जो सभी भर्तियाँ है वो कॉर्पोरेट ऑफिस और विभिन्न फील्ड ऑफिस से प्राप्त रिक्विज़िशन के आधार पर जारी की गई है।

वर्ग पदों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC)02
अनुसूचित जनजाति (ST)01
विमुक्त जाती (VJ-A)02
खुला वर्ग (Open)06
कूल 11

वेतनमान कुछ इस तरह है :

इस भर्ती में वेतनमान ₹36,665 – 1,265 – 42,990 – 1,385 – 56,840 – 1,510 – 1,05,160 इतना तय किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) क्या है :

आवेदक के पास निम्नलिखित एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अनुभव होना आवश्यक है।

  1. आवेदक ने कला, विज्ञान, वाणिज्य या प्रबंधक/प्रशासन में ग्रेजुएट की डिग्री UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से की होनी चाहिये।
  2. आवेदक Lower GAD परीक्षा और MS-CIT परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  3. आवेदक के पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव स्थापना एवं कार्यों में होना आवश्यक है।
  4. और ध्यान दे की जब उम्मीदवार को LDC (HR) पद पर नियुक्त किया गया था, यूएस समय की शैक्षणिक योग्यता को मान्य माना जाएगा।

Maharashtra UDC HR Recruitment 2025 – आयु सीमा :

  1. देखिए आयु सीमा में आपको बड़ी राहत है नोटिफिकेशन में दिये गये जानकारी के अनुसार आवेदक की आयु सीमा अधिकतम 57 वर्ष होनी चाहिए।
  2. ये भारती MAHAGENCO में कार्यरत कर्मचारियों के लिए है तो न्यूनतम आयु नहीं दी गई है।

आवेदन शुल्क कितना होगा (Application FEE) :

आवेदन शुल्क भुगतान करते समय ध्यान दे की इसमें GST भी लागू होगा तो नीचे दिये गये शुल्क के अनुसार जीएसटी कटेगा। और एक बात की आवेदन शुल्क का भुगतान आपको डिमांड ड्राफ्ट (DD) के रूप में ही करना होगा। In favour of : “Maharashtra State Power Genearation Company Limited” Payable at : Mumbai

वर्ग शुल्क GST सहित कुल शुल्क
खला वर्ग (Open)₹500 + ₹90 GST ₹590
आरक्षित वर्ग ₹300 + ₹54 GST ₹354

शुल्क डाक आदेश, मनी ऑर्डर या नगद स्वीकार नहीं किया जाएगा। और शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि और पत्ता :

ध्यान रहे कि आवेदन ऑफलाइन होंगे जिनकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है। आवेदन को भरकर नीचे दिये गये पत्ते पर भेज दे।

पत्ता – To,
The Dy. General Manager (HR-RC),
Maharashtra State Power Generation Co.Ltd.
Estrella Batteries Expansion Compound,
Ground Floor, Labour Camp, Dharavi Road,
Matunga (East), Mumbai – 400 019.
E-mail : – agmhrrc@mahagenco.in

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

  1. ध्यान दे कि इस भर्ती में सिलेक्शन प्रक्रिया जो है वो सिर्फ़ लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा।
  2. इस भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  3. भर्ती संबंधित जो भी सारी सूचनाएँ है वो कंपनी की वेबसाइट https://www.mahagenco.in/ पर ही प्रकाशित की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents) :

आवेदक ध्यान दे की नीचे दिये गये सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र को जोड़े।

  1. अभी की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  3. जाती प्रमाणपत्र और जाती वैधता प्रमाणपत्र यदि लागू हो तो
  4. अनुभव प्रमाणपत्र
  5. Lower GAD प्रमाणपत्र
  6. MS – CIT प्रमाणपत्र
  7. डिमांड ड्राफ्ट की प्रति
  8. हस्ताक्षरित आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण नियम और शर्ते :

  1. सिर्फ़ MAHAGENCO में मौजूदा कर्मचारी ही आवेदन कर सकते है।
  2. आवेदन पूर्ण, हस्ताक्षरित और सभी प्रमाणपत्रों के साथ होना चाहिये।
  3. आवेदक की झूठी जानकारी पाये जाने पर आवेदन अस्वीकृत किया जाएगा।
  4. अधूरी जानकारी, ग़लत स्पेलिंग, बिना फोटो या DD के आवेदन अमान्य होंगे।
  5. चयन पूरी तरह मेरिट बेसिस पर किया जाएगा।
  6. किसी भी प्रकार की सिफ़ारिश या राजनीतिक हस्तक्षेप करने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित होगा।
  7. भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई भी विवाद केवल मुंबई न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में होगा।

आरक्षण से संबंधित जानकारी :

  1. आरक्षण महाराष्ट्र सरकार के नियमों के अनुसार ही रहेगा।
  2. OBC, SBC, VJ-NT वर्ग के उम्मीदवारों को Non Creamy Layer Certificate चालू वर्ष का देना होगा।
  3. SC/ST उम्मीदवारों को Non Creamy Layer Certificate की आवश्यकता नहीं है।
  4. जाती वैधता प्रमाणपत्र आवेदन के साथ जोड़ना अनिवार्य है।

FAQs – MAHAGENCO Upper Division Clerk (HR) Bharti 2025 :

प्रश्न.1 यह भर्ती किनके लिए है?

उत्तर – यह भर्ती MAHAGENCO के मौजूदा कर्मचारियों के लिए है।

प्रश्न.2 आवेदन ऑफलाइन करे या ऑनलाइन?

उत्तर – आवेदन ऑफलाइन फॉर्म भरकर करना है, दिये गये पत्ते डाक द्वारा या स्वयं जमा करना होगा।

प्रश्न.3 क्या यह भर्ती परमनेंट है?

उत्तर – हाँ, ये परमनेंट भर्ती है जो नियमित आंतरिक पदोन्नति/नियुक्ति के रूप में की जाएगी।

प्रश्न.4 आवेदन शुल्क कैसे जमा करे?

उत्तर – आवेदन शुल्क सिर्फ़ डिमांड ड्राफ्ट DD के माध्यम से “Maharashtra State Power Generation Company Limited ” के नाम से मुंबई में देय है।

प्रश्न.5 परीक्षा कब होगी?

उत्तर – नोटिफिकेशन में परीक्षा दिसंबर 2025 को होगी ऐसा जारी किया है लेकिन ये संभावित भी हो सकता है।

Disclaimer : यह जानकारी MAHAGENCO की आधिकारिक अधिसूचना Advt.No. 06/2025 पर आधारित है। किसी भी प्रकार के परिवर्तन या अद्यतन के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahagenco.in/ देखे।

ALSO READ :

Maharashtra Bhumi Abhilekh Bharti 2025: भूमिअभिलेख विभाग में 903 पदों पर भर्ती

8850 पदों पर RRB NTPC Recruitment 2025 Short Notice जारी



Leave a Comment