---Advertisement---

SSC CHSL Exam Date 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरी जानकारी

By Sam
Published on: October 23, 2025, 4:55 PM IST
SSC CHSL Exam Date 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरी जानकारी
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

SSC CHSL Exam Date 2025 की परीक्षा की तारीख़ आ गई है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार SSC CHSL 2025 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब आयोग ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Tier-1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू होगी। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Lower Division Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA), Postal Assistant (PA) और Sorting Assistant (SA) जैसे पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

इस लेख में हम आपको SSC CHSL 2025 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे आवेदन की तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिटी-स्लॉट चयन, एडमिट कार्ड अपडेट, और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जिसकी आपको जानकारी होनी चाहिए।

SSC CHSL 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) :

प्रक्रिया तिथि
नोटिफिकेशन जारी23 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू23 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि18 जुलाई 2025
परीक्षा शहर व शिफ्ट चयन (Slot Selection)22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025
Tier-1 परीक्षा12 नवंबर 2025 से प्रारंभ
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथिनवंबर के पहले सप्ताह में
Tier-2 परीक्षा (अनुमानित)मार्च 2026
READ NOTIFICATION Self-Slot Selection for Tier 1CHSLE 2025 PDF

परीक्षा पैटर्न (SSC CHSL Exam Pattern 2025) :

आपको पीटीए है की, SSC CHSL परीक्षा दो चरणों (Tiers) में आयोजित होती है, Tier-1 (ऑनलाइन CBT) और Tier-2 (Descriptive + Skill Test) तो नीचे विस्तार से जानते है इसका पैटर्न क्या है।

Tier-1 परीक्षा –

  1. प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type, Multiple Choice) का प्रकार होगा।
  2. इसमें होंगे कूल 100 प्रश्न।
  3. जिसके लिये कूल 200 अंक होंगे।
  4. इस परीक्षा के लिए समय मिलेगा 60 मिनट का।
  5. इसमें निगेटिव मार्किंग भी है, हर ग़लत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होगी।

इसमें शामिल विषय जान लीजिए –

  1. जनरल इंटेलिजेंस (General Intelligence)
  2. जनरल अवेयरनेस (General Awareness)
  3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude)
  4. इंग्लिश लैंग्वेज (English Language)

तो ये विषय रहने वाले है तो तैयारी तगड़ी करे अब कुछ ही दिन का समय है आपके पास।

SSC CHSL Slot Selection 2025 – नई सुविधा के साथ :

आपको बता दु की, SSC ने इस बार उम्मीदवारों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है, Slot Selection System जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, दिन और शिफ्ट का चयन आप स्वयं ही कर सकते हैं। यह विंडो 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो इस अवधि के दौरान SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना विकल्प तय कर लें।

यह सुविधा विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है जिन्हें यात्रा या कार्य-समय का समायोजन करना होता है।

एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप :

SSC CHSL 2025 के एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर (City Intimation Slip) नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे https://ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

रिक्तियाँ (Vacancies) :

एक बार फिर वेकन्सी के बारे में बता देते है ताकि आप एक बार फिर रिफ्रेश हो जाते है। SSC CHSL 2025 के तहत कुल 3,131 पद जारी किए गए हैं। ये पद विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में निम्नलिखित पदों के लिए हैं।

  1. Lower Division Clerk (LDC)
  2. Junior Secretariat Assistant (JSA)
  3. Postal Assistant (PA)
  4. Sorting Assistant (SA)
  5. Data Entry Operator (DEO)

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) :

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. New Registration लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  3. लॉगिन करें और SSC CHSL 2025 के लिए आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  5. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यम से)।
  7. सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

SSC CHSL Exam Date 2025 योग्यता (Eligibility Criteria) :

  1. भारतीय नागरिक या भारत के अधीन योग्य अभ्यर्थी होना चाहिए।
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  3. न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू) का उम्मीदवार होना चाहिए।

तैयारी सुझाव (Preparation Tips) :

  1. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
  2. हर विषय पर समय-सीमा के अनुसार मॉक टेस्ट दें।
  3. इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस में रोज़ाना अभ्यास करें।
  4. नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखते हुए केवल सुनिश्चित उत्तर ही चुनें।
  5. रिवीजन को प्राथमिकता दें, खासकर गणित और रीज़निंग सेक्शन में।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) :

प्रश्न.1 SSC CHSL 2025 परीक्षा कब होगी?

उत्तर – Tier-1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

प्रश्न.2 Slot Selection कब से शुरू है?

उत्तर – 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और शिफ्ट चुन सकते हैं।

प्रश्न.3 आवेदन की अंतिम तिथि क्या थी?

उत्तर – ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 थी।

प्रश्न.4 कुल रिक्तियाँ कितनी हैं?

उत्तर – SSC CHSL 2025 में लगभग 3,131 पद जारी किए गए हैं।

प्रश्न.5 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

उत्तर – एडमिट कार्ड नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन और अपडेट की पुष्टि करें।

ALSO READ :

TNPSC Group 4 Result 2025 घोषित होने वाला है, ऐसे चेक करें अपना नाम सिलेक्शन लिस्ट में

CGPSC Adhikshak Bharti 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग में 55 पदों पर आवेदन शुरू



Leave a Comment