---Advertisement---

APTET Notification 2025 Out: टीचर बनने का बड़ा मौका, जानिए योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

By Sam
Published on: October 24, 2025, 6:52 PM IST
APTET Notification 2025 Out: टीचर बनने का बड़ा मौका, जानिए योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

APTET Notification 2025 Out: D.El.Ed और B.Ed धारकों के लिए एक ख़ुशख़बर निकलकर आ रही है की, आंध्र प्रदेश सरकार ने आखिरकार APTET का Notification जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की गुणवत्ता और योग्यता को राष्ट्रीय स्तर पर सुनिश्चित करना है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में अध्यापक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।

इस बार APTET परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित होगी और इसका पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं APTET 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, पासिंग मार्क्स और महत्वपूर्ण तिथियाँ।

Table of Contents

APTET 2025 क्या है?

APTET यानी Andhra Pradesh Teacher Eligibility Test एक पात्रता परीक्षा है, जो राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं। चाहे वे सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, मॉडल स्कूल या आवासीय स्कूल में नौकरी करना चाहते हों।

यह परीक्षा Right to Education (RTE) Act, 2009 और NCTE (National Council for Teacher Education) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाती है। APTET में उत्तीर्ण होना किसी भी स्कूल में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने की अनिवार्य शर्त है। यानी आप किसी भी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते है तो APTET पास होना आवश्यक है।

APTET 2025 आवेदन तिथि :

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख़ 24 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू तारीख़ 24 अक्टूबर 2025 से
आवेदन की अंतिम तारीख़ 23 नवंबर 2025 तक
फ़ीस भुगतान की अंतिम तारीख़ 23 नवंबर 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइट https://cse.ap.gov.in/
APTET 2025 NOTIFICATION PDF DOWNLOAD APTET 2025 NOTIFICATION PDF
SYLLABUS PDF DOWNLOAD APTET 2025 SYLLABUS PDF
APTET 2025 BULLATIN PDF DOWNLOAD APTET 2025 BULLATIN PDF

APTET Notification 2025 Out – Application Fees :

  1. प्रत्येक पेपर के लिए ₹1000 शुल्क निर्धारित किया गया है।
  2. यदि कोई उम्मीदवार सभी चार पेपर (Paper 1A, 1B, 2A, 2B) देना चाहता है, तो उसे हर पेपर के लिए अलग-अलग ₹1000 फीस देनी होगी।

APTET 2025 परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern) :

ध्यान दे की, APTET परीक्षा पूरी तरह Computer Based Test (CBT) के रूप में होगी। परीक्षा चार अलग-अलग पेपरों में विभाजित है।

पेपर कक्षा विद्यालय का प्रकार
पेपर 1A कक्षा 1-5सामान्य विद्यालय
पेपर 1B कक्षा 1-5विशेष विद्यालय
पेपर 2A कक्षा 6-8सामान्य विद्यालय
पेपर 2B कक्षा 6-8विशेष विद्यालय

उम्मीदवार ध्यान दे की, प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा और Objective Type प्रश्न होंगे। विस्तृत सिलेबस और अंक वितरण की जानकारी Information Bulletin में उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। या हमने ऊपर PDF दिया है वहाँ से डाउनलोड करके देख सकते है।

APTET 2025 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) :

APTET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

  1. उम्मीदवार के पास D.El.Ed / B.Ed या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोर्स होना चाहिए।
  2. अगर उम्मीदवार अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहा है वो उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नियुक्ति के समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  3. विशेष शिक्षण (Special Education) वाले उम्मीदवारों के कोर्स Rehabilitation Council of India (RCI) से मान्यता प्राप्त होने चाहिए।
  4. केवल APTET पास करने से सरकारी शिक्षक बनने की गारंटी नहीं होती है, संबंधित भर्ती परीक्षा (TRT) में भी योग्यता आवश्यक है।

इन-सर्विस शिक्षकों के लिए विशेष नियम :

सुप्रीम कोर्ट के 2025 के आदेश के अनुसार, जो शिक्षक RTE कानून लागू होने से पहले नियुक्त हुए थे और जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष या उससे अधिक का समय बाकी है, उन्हें भी TET पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा, निजी स्कूलों के वे शिक्षक जिनकी नियुक्ति अभी तक मान्यता प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें भी TET परीक्षा पास करनी होगी।

APTET 2025 पासिंग मार्क्स (Qualifying Marks) :

देखिए विशेष श्रेणी के दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। बाक़ी वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स नीचे दिये गये है।

वर्ग न्यूनतम प्रतिशत पास अंक 150 में से
सामान्य (OC / EWS)60% या अधिक90 अंक
पिछड़ा वर्ग (BC)50% या अधिक75 अंक
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen40% या अधिक60 अंक

APTET 2025 प्रमाणपत्र की वैधता :

ख़ुशख़बर तो ये है की, APTET 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राप्त प्रमाणपत्र आजीवन मान्य (Lifetime Validity) रहेगा। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार को भविष्य में दोबारा TET देने की आवश्यकता नहीं है, जब तक कि वह अपना स्कोर सुधारना न चाहे। यह व्यवस्था NCTE Guidelines 2021 के अनुसार लागू की गई है।

APTET 2025 परीक्षा केंद्र और आयोजन व्यवस्था :

  1. परीक्षा सभी जिलों के मुख्यालयों और चयनित मंडलों में आयोजित होगी।
  2. उम्मीदवार अपने जिले का चयन आवेदन के समय कर सकते हैं, लेकिन अंतिम केंद्र आवंटन विभाग के विवेक पर निर्भर करेगा।
  3. केंद्र परिवर्तन की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी।

APTET 2025 में चयन में वेटेज (Weightage in Recruitment) :

APTET परीक्षा में प्राप्त अंकों का 20% वेटेज आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRT) में दिया जाएगा। अर्थात् TRT की चयन सूची में 80% अंक लिखित परीक्षा के और 20% अंक APTET के जोड़े जाएंगे।

APTET 2025 परीक्षा शेड्यूल (Schedule) :

प्रक्रियातिथि
नोटिफिकेशन जारी24 अक्टूबर 2025
फीस भुगतान व आवेदन24 अक्टूबर – 23 नवंबर 2025
मॉक टेस्ट उपलब्ध25 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड3 दिसंबर 2025 से
परीक्षा तिथि10 दिसंबर 2025 से (दोनों सत्रों में)
प्रारंभिक उत्तर कुंजी2 जनवरी 2026
आपत्तियाँ जमा करने की अंतिम तिथि9 जनवरी 2026
अंतिम उत्तर कुंजी13 जनवरी 2026
परिणाम जारी19 जनवरी 2026

APTET 2025 — ऑनलाइन आवेदन: Step-by-Step (स्टेप बाय स्टेप) :

  1. पहले — Information Bulletin डाउनलोड करें :
    • ब्राउज़र खोलें और जाएँ http://cse.ap.gov.in/
    • वहाँ से Information Bulletin (APTET 2025) डाउनलोड करें और पूरी तरह पढ़ें। यह पढ़कर आप पात्रता, पेपर चयन और दस्तावेज़ों की ज़रूरत समझ लेंगे।
  2. जरूरी दस्तावेज़/फाइलें तैयार करें (Before you start) :
    • Aadhaar number, मोबाइल नंबर, ई-mail तैयार रखें।
    • शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जानकारी (year, college/university, % आदि) हाथ में रखें।
    • Passport-size photograph तैयार करें जिसमे फोटो का साइज 3.5 cm × 3.5 cm होना चाहिए।
    • फोटो को सफेद कागज़ पर चिपकाएँ और नीचे काले स्याही से सिग्नेचर करें (हाथ से) जैसा Bulletin में sample दिखाया गया है।
    • फोटो + सिग्नेचर वाली उस हिस्से को केवल उसी भाग को स्कैन/कट करके .jpeg फॉर्मेट में सेव करें।
    • फाइल साइज 50 KB होना चाहिए, अगर बड़ा है तो scanner DPI घटाएँ या compression करें।
    • स्कैन की गई फाइल्स (photo+sign) को अपने कंप्यूटर में रखें ताकि अपलोड करते समय आसानी रहे।
  3. रजिस्ट्रेशन और Journal Number लें (Register) :
    • साइट पर जाएँ Apply Online / Application Link दिखेगा नहीं तो ऊपर APTET 2025 दिखेगा उसपर क्लिक करे (जब आवेदन फॉर्म ओपन होगा)।
    • Register hERE पर क्लिक करें। उसमे New Register दिखेगा।
    • मांगे गए बेसिक विवरण भरें: नाम, पिता/माता का नाम, DOB, Aadhaar, ई-मेल, मोबाइल, श्रेणी, पता आदि।
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको APONLINE/e-Seva के माध्यम से Journal Number मिलेगा।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें (Login & Fill Application) :
    • Journal Number से लॉगिन करें (या जो login credentials मिले)।
    • शैक्षणिक योग्यता (Intermediate/Graduation/D.El.Ed/B.Ed आदि) की जानकारी सही-सही भरें।
    • कौन सा पेपर देना है चुनें: Paper-1A / 1B / 2A / 2B हर पेपर के लिए अलग आवेदन/फीस का भुगतान करना होगा।
    • Attach your latest photograph पर क्लिक करके .jpeg (50KB) फोटो + सिग्नेचर फाइल अपलोड करें।
    • अपलोड के बाद चेक करें कि फोटो साफ और सही लगे। गलत हो तो BACK करके दुबारा अपलोड करें।
    • सभी विवरण भरने के बाद PREVIEW पर क्लिक करें और एक-एक फील्ड ध्यान से जाँचें।
  5. सबमिट और फीस भुगतान (Submit & Pay) :
    • यदि PREVIEW में सब कुछ सही है तो SUBMIT बटन दबाएँ।
    • सबमिट करने के बाद आपसे पेमेंट करने के लिए निर्देश आएँगे।
    • Payment Gateway के जरिये ₹1000/- प्रति पेपर का भुगतान करें (ऑनलाइन)।
    • पेमेन्ट सफल होने पर ही आवेदन पूरा माना जाएगा, सफल भुगतान का स्क्रीनशॉट रखें।
    • ध्यान दे कि, Journal Number मिलने का अर्थ आवेदन पूरा नहीं है — केवल तभी अंतिम माना जाएगा जब फॉर्म सबमिट और फीस भुगतान दोनों हो जाएँ।
  6. सबमिशन के बाद (After successful submission) :
    • सफल सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट (printout) लें और सुरक्षित रखें।
    • यह प्रिंट APTET कार्यालय को भेजने की आवश्यकता नहीं है पर भविष्य के लिए आवश्यक होगा।
    • यदि भुगतान/सबमिशन में किसी तरह की तकनीकी समस्या हुई तो हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

APTET 2025 की महत्वपूर्ण बातें (Key Highlights) :

  1. परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड (CBT) में होगी।
  2. आवेदन केवल http://cse.ap.gov.in पर मान्य हैं।
  3. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसमें Edit की अनुमति नहीं होगी।
  4. उम्मीदवारों को आवेदन भरने से पहले अधिसूचना और सूचना पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  5. किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र केवल आंध्र प्रदेश राज्य के न्यायालयों में रहेगा।

FAQs – APTET Notification 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न :

प्रश्न.1 APTET 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 है।

प्रश्न.2 क्या APTET प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा?

उत्तर – हां, APTET प्रमाणपत्र Lifetime Valid रहेगा, उम्मीदवार किसी भी समय पुनः परीक्षा देकर स्कोर सुधार सकते हैं।

प्रश्न.3 क्या APTET पास करना सरकारी शिक्षक बनने की गारंटी देता है?

उत्तर – नहीं, APTET पास करना केवल पात्रता प्रमाण है। शिक्षक भर्ती के लिए अलग से TRT परीक्षा देनी होती है।

प्रश्न.4 क्या अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर – हां, अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नियुक्ति के समय सभी आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

प्रश्न.5 परीक्षा कैसे होगी?

उत्तर – परीक्षा Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। APTET 2025 से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियाँ, आवेदन प्रक्रिया और तिथियाँ आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (Department of School Education, Andhra Pradesh) द्वारा जारी अधिसूचना एवं सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) पर आधारित हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक वेबसाइट http://cse.ap.gov.in पर जाकर नवीनतम नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या तकनीकी समस्या के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।

ALSO READ :

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी

SSC CHSL Exam Date 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरी जानकारी

Leave a Comment