---Advertisement---

BSSC Inter Level 2025 Bharti: 23,175 पदों पर बड़ी वैकेंसी, 12 वी पास करे आवेदन

By Sam
Published on: October 27, 2025, 7:36 PM IST
BSSC Inter Level 2025 Bharti: 23,175 पदों पर बड़ी वैकेंसी, 12 वी पास करे आवेदन
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

BSSC Inter Level 2025 Bharti: बिहार के युवाओं के लिए साल 2025 की सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी के साथ सरकारी नौकरी का अवसर आ गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने 23,175 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जो बिहार के 65 विभिन्न विभागों में भरी जाएंगी।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/23(A) के तहत आयोजित की जा रही है। पहले जारी विज्ञापन (02/23) में कुल 10,976 पद थे, जिन्हें अब संशोधित कर बढ़ा दिया गया है। अगर आप इंटरमीडिएट (10+2) पास हैं और बिहार सरकार की नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। तो आइये देखते है इस भर्ती की पूरी जानकारी विस्तार से।

Table of Contents

मुख्य जानकारी (Overview) :

विवरण जानकारी
संगठन का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
परीक्षा का नामद्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025
विज्ञापन संख्या02/23(A)
कुल पदों की संख्या23,175
आवेदन मोडONLINE
आवेदन प्रारंभ15 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि25 नवंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/
DOWNLOAD NOTIFICATION PDFBSSC Inter Level 2025 Bharti PDF

पदों का विवरण (Post Details) :

पदों के विवरण को ध्यान से पढ़े, इ भर्ती में 65 से अधिक विभागों में हजारों पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। मुख्य पदों में निम्नवर्गीय लिपिक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, पशुधन सहायक और कई अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं।

पद का नाम विभाग वेतनमान शैक्षणिक योग्यता
निम्नवर्गीय लिपिकगृह, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन आदिलेवल-2/312 वी पास व कंप्यूटर ज्ञान
राजस्व कर्मचारीभूमि सुधार एवं राजस्व विभागलेवल-312 वी पास
पंचायत सचिवपंचायती राज विभागलेवल-312 वी पास व एमएस ऑफिस ज्ञान
पशुधन सहायकपशु एवं मत्स्य संसाधन विभागलेवल-212 वी (विज्ञान/जीव विज्ञान विषय)

कुल रिक्तियाँ और आरक्षण विवरण (Vacancy & Reservation Details) :

संशोधित विज्ञापन के अनुसार कुल 23,175 पद हैं। इनमें आरक्षण बिहार सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।

वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित (UR)10,142 पद
अनुसूचित जाति (SC)3,212 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)219 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)3,974 पद
पिछड़ा वर्ग (BC)2,562 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाएँ (WBC)767 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)2,299 पद
Total 23,175 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

  1. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  2. कुछ पदों के लिए कंप्यूटर चलाना आना चाहिए, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग, एमएस वर्ड या एक्सेल का ज्ञान होना आवश्यक होगा।
  3. सभी शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

तकनीकी योग्यता (Technical / Desirable Qualification) :

  1. उम्मीदवार को हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग आना आवश्यक है।
  2. साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए, एमएस ऑफिस, इंटरनेट कार्य का अनुभव होना चाहिए।
  3. जिन पदों पर टाइपिंग परीक्षा का प्रावधान है, वहाँ टाइपिंग स्पीड मानक के अनुसार होनी चाहिए।

आरक्षण (Reservation Policy) क्या है :

उम्मीदवार ध्यान दे की, बिहार सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार नीचे दिये गये आरक्षण लागू होंगे इसे ध्यान से पढ़े।

  1. महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण वो भी केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए ही होगा।
  2. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 4% आरक्षण जिसमे –
    • VI (दृष्टि दिव्यांग), DD (मूक-बधिर), OH (चलन दिव्यांग), MD/MUD (बहु दिव्यांग) ही होंगे।
  3. स्वतंत्रता सेनानी परिवार (पोता/पोती/नाती/नातिन) के लिए 2% क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।
  4. EWS वर्ग के लिए 10% आरक्षण लागू होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) :

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को BSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in या https://www.onlinebssc.com/ पर जाना होगा।
  2. BSSC Inter Level Recruitment 2025 (Advt. No. 02/23A) इसके सामने Apply पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और यूज़र आईडी / पासवर्ड प्राप्त करें।
  4. सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. मांगे गए सभी दस्तावेज़ और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

BSSC Inter Level 2025 Bharti की चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

सभी उम्मीदवार जान ले की इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। जिसे आप नीचे पढ़ सकते है।

  1. पहला चरण – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) :
    • जिस्म वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
    • इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और बिहार से संबंधित ज्ञान शामिल रहेगा।
  2. दूसरा चरण – मुख्य परीक्षा (Main Examination) :
    • प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
    • इसमें विषय के नुसार गहन प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. तीसरा चरण – दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) :
    • अगर आप अंतिम चयन सूची में आते है तो उसके बाद अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Required Documents) :

  1. 12 वी पास प्रमाणपत्र
  2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  3. जाति, निवास, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. आय प्रमाण पत्र (EWS हेतु)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  7. अनुभव प्रमाण पत्र (संविदा कर्मियों के लिए)

विशेष प्रावधान (Special Provisions) :

  1. पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों (Advt. No. 02/23) को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  2. संविदा कर्मियों को सेवा अनुभव के आधार पर अधिकतम 25 अंक तक अधिमानता दी जाएगी।
  3. सभी रिक्तियाँ घट-बढ़ सकती हैं।
  4. आवेदन के समय किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्रश्न.1 BSSC Inter Level 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

उत्तर – आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है।

प्रश्न.2 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

प्रश्न.3 कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

उत्तर – कुल 23,175 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रश्न.4 क्या पहले से आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन करना होगा?

उत्तर – नहीं, जिन्होंने Advt. No. 02/23 में आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है।

प्रश्न.5 शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

उत्तर – अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

प्रश्न.6 क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर – हाँ, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों को मिलेगा।

DISCLAIMER: यह लेख केवल शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम एव आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर अवश्य जाएं।

ALSO READ :

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1729 पदों पर बंपर भर्ती, देखें पदों की पूरी जानकारी

IB ACIO Technical Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन


Leave a Comment