---Advertisement---

NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025: 1974 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 4 दिसंबर तक

By Sam
Published on: November 20, 2025, 10:43 PM IST
NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025: 1974 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 4 दिसंबर तक
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं और महाराष्ट्र सरकार के राष्ट्रीय आरोग्य मिशन (NHM) के तहत काम करना चाहते हैं, तो आपके एक ज़बरदस्त ख़ुशख़बरी है। NHM महाराष्ट्र ने Community Health Officer (CHO) की Contractual पदों पर 1974 रिक्तियों के लिए आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड है, लेकिन आज के समय में यह पद सबसे अधिक मांग वाले स्वास्थ्य संबंधी पदों में गिना जाता है, क्योंकि CHO सीधे उपकेंद्र स्तर पर ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाते हैं।

NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025: प्रमुख तिथियाँ (Official Schedule)

इस नीचे दिये गये प्रमुख तिथियों को ध्यान से पढ़ो और आवेदन करो। इन तिथियों के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले फॉर्म भरना चाहिए।

इवेंट दिनांक
ऑनलाइन आवेदन शुरू18/11/2025
ऑनलाइन आवेदन बंद04/12/2025
एप्लीकेशन एडिट करने की आखिरी तिथि04/12/2025
आवेदन फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि19/12/2025
ऑनलाइन शुल्क भुगतान18/11/2025 से 04/12/2025
NOTIFICATION PDF DOWNLOAD NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025 PDF
APLLY LINK https://ibpsreg.ibps.in/nhmoct25/

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. NHM CHO भर्ती के लिए आवेदन केवल ONLINE माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
  2. सबसे पहले आप आधिकारिक लिंक  https://ibpsreg.ibps.in/nhmoct25/  पर जाये। ये लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://nhm.maharashtra.gov.in/ पर PDF में दी गई है ।
  3. उसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन आयेगी उसमे आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा अगर पहले ही रजिस्ट्रेशन किया है तो login करना है।
  4. उसके बाद आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरे।
  5. माँगे गये सभी दस्तावेज अपलोड करे।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करे और आवेदन को submit  करे।
  7. उसका एक प्रिंट ज़रूर निकाल ले वो बहुत ज़रूरी है।

कुल रिक्तियाँ – 1974 पद :

PDF के अनुसार कुल 1974 पदों पर भर्ती होगी। इनमें SC, ST, VJ-A, NT, OBC, SEBC, EWS और Open कैटेगरी सहित सभी आरक्षण लागू हैं। साथ ही समांतर आरक्षण में महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांग, अनाथ, खिलाड़ी, प्रकल्पग्रस्त और भूकंपग्रस्त उम्मीदवारों को भी निर्धारित प्रतिशत के अनुसार अवसर दिया जाएगा।

शैक्षणिक पात्रता (Eligibility Criteria) :

NHM महाराष्ट्र CHO पद के लिए आवेदन करने हेतु नीचे बताये गये में से किसी एक डिग्री का होना आवश्यक है।

  1. BAMS (आयुर्वेद) – इंटर्नशिप पूर्ण व NMC/MCIM रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।
  2. BUMS (यूनानी) – इंटर्नशिप व मान्य रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  3. B.Sc Nursing
  4. B.Sc Community Health

ध्यान रहे की, इंटर्नशिप तथा रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र आवेदन के समय अपलोड करना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

आयु सीमा (Age Limit) :

आयु की गणना 04 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य (OPEN)38 वर्ष
आरक्षित श्रेणी43 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार45 वर्ष
प्रकल्पग्रस्त45 वर्ष
भूकंपग्रस्त45 वर्ष
पदवीधर अनुशिक्षित55 वर्ष
माजी सैनिकसेवा अवधि + 3 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

ध्यान दे कि, आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणी शुल्क
OPEN1000 रुपये
आरक्षित श्रेणियाँ900 रुपये
अनाथ900 रुपये
माजी सैनिक / दिव्यांग माजी सैनिककोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

NHM CHO भर्ती की चयन प्रक्रिया नीचे लिखे चरणों में होगी।

  1. ऑनलाइन CBT परीक्षा
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  3. मेरिट लिस्ट जारी
  4. 6 महीने का Bridge Course Training
  5. Exit Exam
  6. अंतिम नियुक्ति (CHO Posting)

ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) :

  1. इसमें कुल 100 प्रश्न होनेवाले है।
  2. हर प्रश्न के लिए 1 मार्क दिया गया है।
  3. इसमें नेगेटिव मार्किंग बिलकुल भी नहीं है।
  4. परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
  5. पास होने के लिए कम से कम 45 मार्क्स चाहिए होंगे।
  6. परीक्षा में Marathi + English भाषा होंगी।

Syllabus सिलेबस :

  1. Basic Concepts of Public Health
  2. Child Health, Adolescent Health, Maternal Health
  3. Communicable & Non-Communicable Diseases
  4. Nutrition, Mental Health
  5. Emergency Services
  6. Referral & Linkages
  7. General Knowledge
  8. Family Planning
  9. Elderly and Palliative Care
  10. Emergency Services
  11. Oral, ENT
  12. NHM Programme Related Topics
  13. Skill-Based Questions

Bridge Course Training (6 महीना) :

  1. सफल उम्मीदवारों को 6 महीने का Certificate Training दिया जाएगा।
  2. प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा ₹10,000/माह स्टाइपेंड।
  3. 90% उपस्थिति अनिवार्य है।
  4. Exit Exam पास करना आवश्यक है, अन्यथा नियुक्ति नहीं मिलेगी।

CHO Salary (Post Training) :

Exit Exam उत्तीर्ण करने के बाद आपको मिलेगी नीचे दी गई सैलरी।

  1. ₹25,000 प्रति माह फिक्स वेतन मिलेगा।
  2. ₹15,000 परफॉर्मेंस-आधारित भत्ता भी मिलेगा।
  3. आदिवासी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि उपलब्ध होगी।

ध्यान दे की, यह पद पूर्णतः कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड है और किसी भी प्रकार की स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है।

Bond / Service Agreement :

  1. चयन के बाद उम्मीदवार को 3 वर्ष तक सेवा देना अनिवार्य है।
  2. इसके लिए ₹1,03,000 का Bond साइन करना पड़ता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड :

  1. परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड NHM की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  2. उम्मीदवार को साथ में पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
    • आधार कार्ड
    • PAN
    • पासपोर्ट
    • वोटर ID
    • स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस
    • विश्वविद्यालय / कॉलेज ID

FAQs – NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025 :

1. NHM Maharashtra CHO का ऑनलाइन फॉर्म कहाँ भरें?

उत्तर – आप सीधे इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
https://ibpsreg.ibps.in/nhmoct25/

2. NHM CHO के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर – BAMS, BUMS, BSc Nursing या BSc Community Health।

3. क्या यह सरकारी स्थायी नौकरी है?

उत्तर – नहीं, यह पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पद है।

4. CHO का वेतन कितना है?

उत्तर – 25,000 रुपये + 15,000 रुपये परफॉर्मेंस-आधारित भत्ता।

5. एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर – नही, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – 4 दिसंबर 2025।

Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवार किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले NHM Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

ALSO READ :

NIT Warangal Faculty Recruitment 2025: एनआईटी वारंगल में 45 फैकल्टी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व प्रक्रिया

ECGC PO Recruitment 2025-26: ईसीजीसी में 30 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू 

Leave a Comment