---Advertisement---

CGPSC State Service Exam 2024 Final Merit List जारी, 643 अभ्यर्थी चयनित

By Sam
Published on: November 21, 2025, 5:12 PM IST
CGPSC State Service Exam 2024 Final Merit List जारी, 643 अभ्यर्थी चयनित
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

CGPSC State Service Exam 2024 Final Merit List: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिया है। आयोग ने 20 नवंबर 2025 को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए 246 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम संयुक्त मेरिट सूची जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड यह सूची उन अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक है, जो लगभग एक वर्ष से इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा थे।

आपको आधिकारिक वेबसाइट पर यह मेरिट लिस्ट देखने को मिल जाएगी, जिसमे 643 अभ्यर्थी चयनित है। तो आइये पूरी जानकारी विस्तार से जानते है।

प्रारंभिक परीक्षा से अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया :

आपको बता दु की, CGPSC ने 26 नवंबर 2024 को विज्ञापन क्रमांक 03/2024/परीक्षा जारी किया था, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 17 सेवाओं के लिए 246 पदों की भर्ती की घोषणा की गई थी। इसके बाद 4 दिसंबर 2024 को राज्य सेवा परीक्षा-2024 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हुआ।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 3737 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए प्राविधिक रूप से चयनित किया गया था। यह चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर हुआ था।

मुख्य परीक्षा का आयोजन और इसके परिणाम :

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 जून से 29 जून 2025 तक किया गया। यह परीक्षा कई चरणों और प्रश्न-पत्रों में संपन्न हुई, जिसमें भाषा, निबंध, सामान्य अध्ययन और विषय आधारित पेपर शामिल थे।

लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आयोग ने कुल 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू  के लिए आमंत्रित किया। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी इंटरव्यू लिस्ट में शामिल किए गए जिनकी उपस्थिति इंटरव्यू  रजिस्टर में दर्ज थी। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को सूची में शामिल नहीं किया गया।

interview प्रक्रिया 10 से 20 नवंबर तक जारी रही :

इंटरव्यू प्रक्रिया जो इस भर्ती प्रक्रिया का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित किए गए। इस अवधि में आयोग ने सभी 643 उपस्थित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा किया। इंटरव्यू  प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित नियमों और पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।

अंतिम संयुक्त मेरिट सूची हुई जारी :

आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर 643 अभ्यर्थियों की अंतिम संयुक्त मेरिट सूची तैयार की है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर आपको डायरेक्ट मेरिट लिस्ट pdf देखनी है तो नीचे download link दिया है डाउनलोड कर लो।

आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/
DOWNLOAD PDF MERIT LIST PDF

महत्वपूर्ण बात यह है कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि,

  1. अंतिम मेरिट सूची पूरी तरह लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
  2. कोई भी उपयुक्त सूची (Suitable List) अलग से जारी नहीं की जाएगी।
  3. अभ्यर्थी तभी चयन के योग्य होंगे जब उन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त हों।
  4. कुल योग में भी 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

यह भी बताया गया कि यह परिणाम माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा याचिका संख्या 19668/2022 में पारित आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है।

क्या कहा आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में :

आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विस्तृत परिणाम संशोधित मूल अंकों के अनुसार तैयार किया गया है और आगे की नियुक्ति प्रक्रिया संबंधित विभागों के अधीन होगी।

इसके अलावा, केवल वही अभ्यर्थी आगे विचार योग्य होंगे जो आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी शर्तों को पूरा करते होंगे।

अभ्यर्थी कहाँ देख सकते हैं परिणाम :

CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर State Service Exam 2024 Final Merit List लिंक के माध्यम से उम्मीदवार पूरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF में सभी चयनित अभ्यर्थियों के नाम और उनके अंक शामिल हैं। इस अधीक्षिक वेबसाइट में जाओ उसके बाद RESULT पर क्लिक करो और MERIT LIST डाउनलोड करो।

FAQs: CGPSC SSE 2024 Final Result से जुड़ी प्रमुख पूछताछ :

प्रश्न 1: अंतिम मेरिट सूची में कुल कितने अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं?

उत्तर – अंतिम संयुक्त मेरिट सूची में कुल 643 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

प्रश्न 2: इस भर्ती में कुल कितने पद थे?

उत्तर –  कुल 246 पद इस भर्ती में शामिल थे।

प्रश्न 3: मुख्य परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

उत्तर – मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

प्रश्न 4: इंटरव्यू कब तक चले?

उत्तर – इंटरव्यू 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित किए गए।

प्रश्न 5: क्या आयोग ने Suitable List जारी की है?

उत्तर – नहीं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई अलग Suitable List जारी नहीं की जाएगी।

प्रश्न 6: परिणाम कहाँ उपलब्ध है?

उत्तर – परिणाम CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

ALSO READ :

ICSI CSEET Result November 2025: जारी हुआ रिज़ल्ट, सफल उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया जानें

NHM Maharashtra CHO Recruitment 2025: 1974 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 4 दिसंबर तक

Leave a Comment