---Advertisement---

RRB NTPC UG Result 2025 Out: रेलवे ने जारी किया अंडरग्रेजुएट रिज़ल्ट, जानिए आपके लिए क्या है सबसे ज़रूरी

By Sam
Published on: November 21, 2025, 11:43 PM IST
RRB NTPC UG Result 2025 Out: रेलवे ने जारी किया अंडरग्रेजुएट रिज़ल्ट, जानिए आपके लिए क्या है सबसे ज़रूरी
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

RRB NTPC UG Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इंतज़ार भले ही कराया लेकिन ख़ुशख़बर आख़िर लाया है, आपको बता दु की, RRB NTPC Undergraduate (UG) CBT-1 Result 2025 जारी कर दिया है। यह वही परीक्षा है जिसके लिए देशभर से लाखों 12वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और अब परिणाम आधिकारिक तौर पर सामने आ चुके हैं। रिज़ल्ट PDF रूप में सभी ज़ोनल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया गया है और उम्मीदवार अपना रोल नंबर देखकर यह पुष्टि कर सकते हैं कि वे CBT-2 के लिए चुने गए हैं या नहीं।

इस लेख में हम आपको सरल भाषा में पूरी जानकारी दे रहे हैं, जैसे परीक्षा कब हुई, कितने उम्मीदवार चयनित हुए, कट-ऑफ कितना रहा, आगे की प्रक्रिया क्या होगी और रिज़ल्ट डाउनलोड कैसे करें। तो इस लेख को आप पूरा पढ़िए क्यूकी इसमें आपको सभी जानकारी सटीक मिलेगी।

RRB NTPC UG Result 2025: क्या जारी हुआ है?

रेलवे ने NTPC UG (12वीं पास) कैटेगरी के लिए आयोजित CBT-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में रेलवे ने देशभर के सभी RRB जोन्स के लिए अलग-अलग PDFs जारी की हैं। हर PDF में उस ज़ोन के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल CBT-1 के आधार पर नहीं होता, बल्कि यह सिर्फ प्रारंभिक चरण है। आगे CBT-2, टाइपिंग टेस्ट (कुछ पोस्टों पर), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की पूरी प्रक्रिया बाकी है।

कौन-कौन सी पोस्टें आती हैं NTPC UG में?

आपको बता दे की, NTPC में Graduate और Undergraduate दो अलग श्रेणियाँ होती हैं, UG श्रेणी में वे पद आते हैं जिनके लिए केवल 12th पास आवश्यक है। मुख्य पद इस प्रकार हैं –

  1. Junior Clerk cum Typist
  2. Accounts Clerk cum Typist
  3. Trains Clerk
  4. Commercial cum Ticket Clerk

इनमें से कुछ पोस्टों पर आगे Typing Skill Test भी अनिवार्य है, इसलिए CBT-1 पास करने के बाद तैयारी रुकनी नहीं चाहिए। जमके तैयारी करो पहले से ज़्यादा करो।

परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

RRB NTPC UG के CBT-1 परीक्षा सत्र 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच पूरे देश में आयोजित हुए थे। परीक्षा ऑनलाइन थी और कुल 100 मार्क्स के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इस बार रेलवे ने नॉर्मलाइज़ेशन के आधार पर स्कोर तैयार किया, यानी हर शिफ्ट की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए अंतिम अंक तय किए गए।

कितने उम्मीदवार सफल घोषित हुए?

इस बार UG श्रेणी में लगभग 51,979 उम्मीदवारों को CBT-1 में सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब अगले चरण CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

UG यानी 12th पास श्रेणी में कुल लगभग 3,445 पोस्ट हैं। इस हिसाब से प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है और CBT-2 चयन का निर्णायक चरण माना जाता है।

कट-ऑफ कैसा रहा?

कट-ऑफ हर RRB जोन के लिए अलग-अलग रहा है। जिन ज़ोन्स में आवेदन अधिक और सीटें कम थीं, वहाँ कट-ऑफ स्वाभाविक रूप से अधिक गया है। आप अपने जोन का कट ऑफ देख लीजिए।

न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत इस प्रकार है।

  1. General / EWS – 40%
  2. OBC – 30%
  3. SC / ST – 25%

यह कम से कम वाली योग्यता है, जबकि वास्तविक कट-ऑफ इससे काफी ऊपर जा सकती है। इसलिए परिणाम PDF के साथ जारी कट-ऑफ जरूर देखें, ताकि आपको अंदाज़ लगे कि CBT-2 के लिए आपकी प्रतिस्पर्धा किस स्तर की होगी।

RRB NTPC UG Result 2025 Out कैसे डाउनलोड करें?

नीचे बिल्कुल सरल भाषा में रिज़ल्ट डाउनलोड करने का तरीका दिया गया है और यह सबसे आसान तरीक़ा है।

  1. अपने ज़ोन की RRB वेबसाइट पर जाएँ जैसे RRB Mumbai, RRB Chandigarh PDF DOWNLOAD कर लो, RRB Chennai आदि पर जाये।
  2. होमपेज पर Results या NTPC Undergraduate CBT-1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक PDF खुलेगी जिसमें रोल नंबर की सूची दी होगी।
  4. उसमें Ctrl+F दबाएँ और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप CBT-2 के लिए चयनित हैं।
  6. रिज़ल्ट की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी ज़रूरत पड़ सकती है।

CBT-1 के बाद आगे क्या?

मैं 5 स्टेप्स में आगे क्या करना है उसकी जानकारी नीचे संक्षिप्त में दे रहा हूँ इसे ध्यान से प्सधिये।

  1. CBT-2 परीक्षा –
    • यह इस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। यही आपकी मेरिट का मुख्य आधार बनेगा। CBT-2 की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन रेलवे जल्द ही नोटिस जारी करेगा।
  2. Typing Skill Test (जिन पोस्टों पर लागू) –
    • 1 मिनट में 30 WORDS वो भी इंग्लिश में लिखना आवश्यक है।
    • वैसे ही 1 मिनट में 25 WORDS वो भी हिन्दी में लिखना आवश्यक है।
    • टाइपिंग टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होता है, अंक नहीं जुड़ते, लेकिन पास करना अनिवार्य है।
  3. Document Verification –
    • अगर डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की बात करे तो सभी दस्तावेजों की जाँच होगी जैसे 10वीं, 12वीं, कैटेगरी सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि। तो अपने सभी डॉक्युमेंट्स तैयार रखे।
  4. Medical Fitness Test –
    • रेलवे के मानकों के अनुसार मेडिकल जांच की जाती है।
  5. Final Merit List & Posting –
    • CBT-2 स्कोर और शेष प्रक्रियाओं में सफल होने पर अंतिम चयन होता है।

यह रिज़ल्ट क्यों महत्वपूर्ण है?

NTPC रेलवे की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में से एक है क्योंकि –

  1. भर्ती संख्या अधिक होती है।
  2. पूरे भारत में पोस्टिंग मिल सकती है।
  3. नौकरी स्थायी और सुरक्षित होती है।
  4. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सबसे बड़ी सरकारी नौकरी मानी जाती है।

इस वजह से लाखों युवाओं के लिए RRB NTPC UG का रिज़ल्ट 2025 बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है।

FAQs – RRB NTPC UG Result 2025 Out :

1. RRB NTPC UG Result 2025 कब जारी हुआ?

उत्तर – यह परिणाम 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।

2. रिज़ल्ट कहाँ देख सकते हैं?

उत्तर – अपने ज़ोन की आधिकारिक RRB वेबसाइट के Result सेक्शन में।

3. क्या यह रिज़ल्ट केवल PDF रूप में है?

उत्तर – हाँ, रेलवे केवल PDF जारी करता है जिसमें रोल नंबर दिए होते हैं।

4. अब आगे कौन सा चरण होगा?

उत्तर – अब CBT-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो अंतिम मेरिट का मुख्य आधार है।

5. क्या टाइपिंग टेस्ट हर किसी को देना होगा?

उत्तर – नहीं, केवल Clerk-type पोस्टों पर ही।

6. क्या CBT-2 की तारीख जारी हो चुकी है?

उत्तर – अभी नहीं, जल्द ही RRB घोषणा करेगा।

ALSO READ :

IB ACIO 2025 Tier-I Result Out: Tier-I क्वालिफाइड उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखें, Tier-II एग्जाम की पूरी जानकारी पढ़ें

CGPSC State Service Exam 2024 Final Merit List जारी, 643 अभ्यर्थी चयनित

Leave a Comment