---Advertisement---

Punjab Anganwadi Bharti 2025: पंजाब में 6110 पदों पर नई भर्ती शुरू, देखें जिला-वार रिक्तियाँ, योग्यता, मेरिट और आवेदन प्रक्रिया

By Sam
Published on: November 24, 2025, 7:40 PM IST
Punjab Anganwadi Bharti 2025: पंजाब में 6110 पदों पर नई भर्ती शुरू, देखें जिला-वार रिक्तियाँ, योग्यता, मेरिट और आवेदन प्रक्रिया
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Punjab Anganwadi Bharti 2025: पंजाब सरकार ने पंजाब की महिलाओं की बल्ले बल्ले कर दी है। पंजाब सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के हजारों पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश भर में कुल 6110 पद खाली हैं, जिनपर योग्य महिला उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी और चयन मेरिट, इंटरव्यू और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास 10 दिसंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन करने का समय है। इस आर्टिकल में हम आपको आधिकारिक PDFs और विभाग की 22 जुलाई 2025 की गाइडलाइंस के आधार पर पूरी और ताज़ा जानकारी दे रहे हैं, जिला-वार रिक्तियों से लेकर आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, मेरिट फॉर्मूला और दस्तावेज़ों तक। इस लेख को ध्यान से पढ़े।

Punjab Anganwadi Bharti 2025 – मुख्य बिंदु :

विषय जानकारी
कुल पद6110 पद
आंगनवाड़ी वर्कर (AWW)1316 पद
आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH)4794 पद
पात्र कौन है केवल महिला उम्मीदवार पात्र
आवेदन की शुरुआत19 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि10 दिसंबर 2025
आवेदन माध्यमकेवल ऑनलाइन (sswcd.punjab.gov.in)
चयन प्रक्रियामेरिट + इंटरव्यू + दस्तावेज़ वेरिफिकेशन
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF DOWNLOAD DISTRICT WISE पंजाब अंगनवाड़ी भर्ती 2025 PDF
DETAILED INSTRUCTION PDF DETAILED INSTRUCTION PDF
APPLY LINKAPPLY HERE

जिला-वार रिक्त पदों का विवरण (आधिकारिक PDF अनुसार) :

नीचे आपको ज़िला – वार रिक्त पदों की जानकारी देखने को मिल रही है तो इसे ध्यान से पढ़िए और अपने ज़िले के लिए आवेदन करे।

ज़िला आंगनवाड़ी वर्कर (AWW)आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH)
अमृतसर85 पद 293 पद
बठिंडा44 पद 216 पद
बरनाला18 पद 118 पद
फिरोजपुर31 पद 230 पद
फतेहगढ़ साहिब27 पद 94 पद
फरीदकोट19 पद 77 पद
गुरदासपुर104 पद 353 पद
होशियारपुर125 पद 366 पद
जालंधर153 पद 318 पद
कपूरथला96 पद 188 पद
लुधियाना170 पद 627 पद
श्री मुक्तसर साहिब25 पद 162 पद
मानसा24 पद 157 पद
मोगा49 पद 176 पद
मोहाली34 पद 112 पद
नवांशहर56 पद 158 पद
पटियाला73 पद 246 पद
रूपनगर36 पद 141 पद
संगरूर32 पद 226 पद
तरनतारन49 पद 181 पद
फाजिल्का23 पद 157 पद
पठानकोट32 पद 129 पद
मलेरकोटला11 पद 69 पद
Total 1316 पद4794 पद

आवेदन प्रक्रिया जाने Step By Step :

आधिकारिक How to Apply PDF के अनुसार आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है और इसे किसी भी सामान्य स्मार्टफोन से किया जा सकता है।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं sswcd.punjab.gov.in ये आधिकारिक वेबसाइट खोले।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहा Anganwadi Recruitment लिंक चुनें और उसपर क्लिक करे।
  3. उसमे Online Application Form पर क्लिक करें।
  4. उसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Register करें।
  5. फिर ईमेल व मोबाइल पर आया OTP डालकर अकाउंट एक्टिव करें।
  6. पोर्टल में लॉगिन करे और लॉगिन करते समय फिर से एक OTP आएगा, जिसकी वैधता 15 मिनट होगी।
  7. Anganwadi Engagement Portal चुनें।
  8. यहां आपको सभी नियम पढ़ने के बाद आगे बढ़ना होता है।
  9. उसके बाद PDF से अपने अंगनवाड़ी सेंटर का कोड डाउनलोड करके भरें।
  10. पोस्ट चुने Anganwadi Worker या Anganwadi Helper दोनों में से एक।
  11. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू)।
  12. जितना आवेदन शुल्क वर्ग नुसार आपको लगता है, उतना आवेदन शुल्क जमा करें
  13. फ़ाइनल आवेदन डाउनलोड करें, Application ID नोट कर लें, पूरी प्रक्रिया में यही सबसे ज़रूरी होगा।

आवेदन से जुड़े मुख्य नियम :

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  2. गलत जानकारी मिलने पर आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इसिलिये अपनी सही सही जानकारी ही भरे।
  3. सभी दस्तावेज़ PDF फॉर्मेट में, स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।
  4. नया पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
  5. ध्यान दे कि, फॉर्म जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

दस्तावेज़ों से संबंधित महत्वपूर्ण नियम :

  1. यदि किसी डॉक्यूमेंट की जगह रसीद लगाई गई है तो आपकी मेरिट अस्थायी रहेगी।
  2. काउंसलिंग में असली दस्तावेज़ न दिखाने पर आवेदन रद्द।
  3. ग्रामीण क्षेत्र वही महिला आवेदन कर सकती है जो उसी गाँव की निवासी हो।
  4. शहरी क्षेत्र: संबंधित वार्ड या उससे लगे वार्ड की निवासी ही पात्र होगी।
  5. विवाह उपरांत आवेदन करने पर पति के दस्तावेज़ + विवाह प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

आयु सीमा :

  1. अंगनवाड़ी वर्कर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है।
  2. अंगनवाड़ी हेल्पर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है।
  3.  SC/BC वर्ग के लिए आयु में छूट दी गई है जिसमे अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है।
  4. दिव्यांग के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष रखी गई है।
  5. Widow/Divorcee/Deserted महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता :

  1. आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 
    • उम्मीदवार का Graduation होना चाहिए
    • उम्मीदवार 10वीं में पंजाबी भाषा पास होना आवश्यक है।
  2. आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए –
    • उम्मीदवार 10+2 पास होना चाहिए।
    • उम्मीदवार 10वीं में पंजाबी भाषा पास होना आवश्यक है।
  3. पहले बता देते है कि, न्यूनतम योग्यता से अधिक डिग्री का मेरिट में लाभ नहीं मिलेगा।

मानदेय कितना होगा :

  1. आंगनवाड़ी वर्कर (कुल 55 अंक) –
    • 10वीं – 5 अंक
    • 12वीं – 5 अंक
    • Graduation – 25 अंक
    • B.Ed / ETT / D.El.Ed – 10 अंक
    • विशेष श्रेणी – 5 अंक
    • इंटरव्यू – 5 अंक
  2. आंगनवाड़ी हेल्पर (कुल 55 अंक) –
    • 10वीं – 10 अंक
    • 12वीं – 25 अंक
    • Higher Qualification (Graduate/ETT/B.Ed/D.El.Ed/NTT) – 10 अंक
    • विशेष श्रेणी – 5 अंक
    • इंटरव्यू – 5 अंक

काउंसलिंग और इंटरव्यू :

  1. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू की जानकारी ईमेल/वेबसाइट पर मिलेगी।
  2. काउंसलिंग में मूल दस्तावेज़ अनिवार्य हैं।
  3. कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
  4. वेबसाइट को नियमित चेक करें।

आवेदन शुल्क :

पोस्टGeneralReserved Categories
AWW500/-250/-
AWH300/-150/-

FAQs :

1. इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – केवल महिला उम्मीदवार।

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – 10 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे।

3. सेंटर कोड कैसे पता करें?

उत्तर – आधिकारिक PDF डाउनलोड लिंक से।

4. मेरिट कैसे तय होगी?

उत्तर – शैक्षणिक योग्यता + विशेष श्रेणी + इंटरव्यू के आधार पर।

5. निवास प्रमाण के मान्य दस्तावेज़ कौन से हैं?

उत्तर – Domicile, Voter ID, Aadhaar (6 महीने पुराना), पति के दस्तावेज़ (विवाह उपरांत)।

ALSO READ :

Assam Police Upcoming Bharti 2025: 4000 रिक्तियों पर बड़ी घोषणा, आवेदन इसी महीने संभव

NIT Warangal Faculty Recruitment 2025: एनआईटी वारंगल में 45 फैकल्टी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व प्रक्रिया

Leave a Comment