---Advertisement---

BPSSC SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए करे आवेदन, जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया

By Sam
Published on: September 24, 2025, 7:51 PM IST
BPSSC SI Bharti 2025
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

BPSSC SI Bharti 2025 के लिए बिहार में निकली है 1799 पदों के लिए Sub Inspector (SI) पदों के लिए ढेर सारी वेकन्सी, जिन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी करनी है वो भी पुलिस में और जो देश के अंदर देश को सुधारने की ज़िम्मेदारी ले सकते है उनके लिये ये सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के आवेदन 26 सितंबर 2025 को शुरू होनेवाले है और 26 अक्टूबर 2025 को अंतिम तिथि होगी। आप आवेदन शुरू होते ही जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी APPLY कर दीजिए।

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है ध्यान दे की उनके पास स्नातक डिग्री याने वो ग्रेजुएट होना चाहिए। ये भर्ती पुलिस sub inspector (SI) की है तो शारीरिक और मानसिक रूप से आपको हर चुनौतियों के लिए तैयार रहना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए आपको ये जानना बहुत ज़रूरी है कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक मानक आदि क्या होनी चाहिए इसीलिए यह लेख पूरा पढ़ने है। तो चलिए जानते है इस भर्ती की पूरी जानकारी प्रिपरेशन टिप्स के साथ।

प्रमुख जानकारी (Main Information) :

विषय विवरण
भर्ती प्राधिकरण बिहार पुलिस अधिनिस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
पदों की संख्या 1799 पदों के लिए
आवेदन शुरू होगा 26 सितंबर 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 तक
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए ।
आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष
आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट नियमों के अनुसार ही SC / ST / OBC आदि के लिए छूट
आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए ₹100 आवेदन शुल्क लगेगा।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता/ PST – PET, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जाँच
Download Notification PDF BPSSC SI Bharti 2025 Notification PDF

ALSO READ : RRC NCR Railway Apprentice Bharti 2025: 1763 पदों के लिए करे आवेदन

योग्यता व अन्य प्रकार्य शर्तें (Eligibility & Other Requirements) :

इस SI भर्ती 2025 में जो योग्यता और अन्य विशेष शर्ते है वो सभी आपको नीचे बताई गई है। उसे ध्यान से पढ़िए और उसके बाद ही आप आवेदन करिए।

BPSSC SI Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता :

  1. आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (Graduate) होना अनिवार्य है।
  2. दिनांक 1 अगस्त 2025 तक आवेदक की डिग्री पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit) :

  1. अनारक्षित वर्ग याने सामान्य वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
  2. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  3. और अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुषों और महिलाओं तथा थर्ड जेंडर के लिये न्यूनतम आयू 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
  4. बिहार के सरकारी सेवकों के लिए जिन्होंने अपनी न्यूनतम 3 साल की सेवा पूरी कर ली हो और उच्चतर वेतनमान में जाने के लिए ये परीक्षा दे रहे है उनके लिये अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी गई है।
  5. इसमें अभ्यर्थी की उम्र की गणना भी की जायेगी मैट्रिक तथा समकक्ष परीक्षा के प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।

अन्य शर्ते (Other Requirements) :

  1. आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2. पुरुष, महिला तथा थर्ड जेंडर आवेदन कर सकते है।
  3. अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ PET/ PST/ Medical Test पास करना आवश्यक है।
  4. किसी भी अपराध / जाँच की स्थिति में अनुपस्थित नहीं होना चाहिए।

अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड :

देखिए ऊँचाई, सीना और वजन के लिए तो कोई अंक तो नहीं दिये जाएँगे लेकिन जो शर्ते है उसमे अभ्यर्थी फिट होना ज़रूरी है नहीं तो अभ्यर्थी को असफल घोषित किया जाएगा।

ऊँचाई –

  1. देखिए सामान्य और OBC वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी.
  2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पुरुषों के लिए 160 सेमी.
  3. और सभी वर्गों के महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊँचाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सीना (सिर्फ़ पुरुषों के लिए) –

  1. सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए न्यूनतम 81 सेमी. और फुलाकर न्यूनतम 86 सेमी.
  2. अनुसूचित जाती एवं जनजाति के पुरुषों के लिए बिना फुलाए न्यूनतम 79 सेमी. और फुलाकर न्यूनतम 84 सेमी. होना चाहिए।
  3. महिलाओं के लिए सीने की मापी नहीं होगी।

वजन –

  1. सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

थर्ड जेंडर –

  1. थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड पिछड़े वर्ग के महिला अभ्यर्थियों के समान होंगे।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process & Exam Pattern) :

अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी, तो आइए देखते संक्षिप्त में।

लिखित परीक्षा (Written Exam)- जो भी आवेदक के आवेदन है पहले उन्हें जाँच जाएगा और सभी जानकारी आवेदन में सही से भारी होगी तो उन अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा। ये लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी एक यथा प्रारंभिक और दूसरा मुख्य परीक्षा ये आप जान लीजिए और ये सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे।

  1. प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंक का एक पेपर होगा जिसमे कूल 100 प्रश्न होनेवाले है, जिसे छुड़ाने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें आपको सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों पर प्रश्न पूछे जाएँगे। जिसमे आपको 30 प्रतिशत से कम अंक लाने पर असफल कर दिया जाएगा, इसीलिए 30 प्रतिशत से ज़्यादा अंक लाने की कोशिश करना तब आप मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
  2. द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सम्मिलित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पहला पेपर 200 अंक का सामान्य हिन्दी का 2 घंटे का समय दिया जाएगा जिस्म 100 प्रश्न होंगे। जिसमे आपको 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है नहीं तो उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। द्वितीय पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच के संबंधित होगा। ये पेपर भी 200 अंक का होगा जिसमे कूल 100 प्रश्न होंगे और 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक ग़लत उत्तर पर 0.2 अंक काटा जाएगा।
  3. तृतीय चरण – शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा – शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को सफल होना अनिवार्य है। जिसमे दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फ़ेक सभी शारीरिक योग्यता में सफल होना अनिवार्य है। इसकी डिटेल के लिये आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन ज़रूर देखे।

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply) :

  1. सबसे पहले आप BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाये।
  2. 26 सितंबर को जब आवेदन शुरू हो आवेदन अप्लाई लिंक पर क्लिक करे।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करे या पुराने लॉगिन का उपयोग करे।
  4. माँगे गये दस्तावेज तैयार रखे जैसे Graduate डिग्री प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन किए हुए फॉर्मेट में।
  5. आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे।
  6. सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन में भारी सभी जानकारी को जाँच ले क्यूकी एक ग़लत जानकारी आपका आवेदन अयोग्य घोषित हो सकता है।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करे जो सभी वर्ग के लिए ₹100 है।
  8. आवेदन सबमिट के बाद आवेदन की एक प्रति या स्क्रीन शॉट अपने पास सुरक्षित रखे।

तैयारी क्या करे (Preparation Tips) :

  1. जैसे हमने बताया की चयन 3 चरणों में होना है तो सभी चरण को अच्छेसे पढ़ो उसमे क्या सिलेबस दिया गया है, उसके अनुसार अलग – अलग विषयों की सूची बनाओ और अध्ययन करो, समय को बाँट लो।
  2. पिछले साल के पेपर को और मॉडल टेस्ट को हाल करो, उसमे से प्रश्न निकालों।
  3. राज्य देश विदेश की करंट अफ़ेयर्स पढ़ना शुरू कर दो।
  4. हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा की प्रैक्टिस करो।
  5. सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक तैयारी ज़रूर करो वो भी रोज़ उसको बिलकुल भी मत छोड़ना जैसे दौड़ना, कूदना, आदि की प्रैक्टिस बहुत ही ज़रूरी है।
  6. सबसे इंपोर्टेंट बात की, इन सबका टाइम टेबल बनाओ और इसे नियमित रूप से करो।

FAQ :

प्रश्न.1 न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर – सभी अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।

प्रश्न.2 आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

उत्तर – न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

प्रश्न.3 चयन प्रक्रिया में कौन – कौन से चरण होंगे?

उत्तर – चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा , द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा, तृतीय चरण – शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा

प्रश्न.4 आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर – इस भर्ती में सभी वर्ग के लिए समान आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी BPSSC और बिहार सरकार की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर आधारित है। किसी भी समय, नियम, तिथियाँ, संख्या आदि बदल सकती है। उम्मीदवारों से निवेदन है की, आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले।

Leave a Comment