CGPSC Adhikshak Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी ख़ुशख़बर आयी है जो नौकरी का संदेश लेकर आयी है । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 55 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही खास है जो समाज सेवा, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या विधि क्षेत्र से जुड़े हैं और समाज में योगदान देना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन ही होगी जो 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 8 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आप आवेदन कर सकते है।
इस लेख में आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी बिलकुल विस्तार से मिलने वाली है साथ ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन pdf भी डाउनलोड करने को मिलेगा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करना है ऑनलाइन, Apply करने की लिंक भी आपको इस लेख में दी जाएगी तो आइये पूरी भर्ती प्रक्रिया विस्तार से जानते है।
प्रमुख विवरण (Overview) :
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) |
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| पद का नाम | अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) |
| कूल पद | 55 पद |
| आवेदन शुरू दिनांक | 109 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन का अंतिम दिनांक | 08 नवम्बर 2025 |
| त्रुटि सुधार दिनांक | 9 से 11 नवंबर 2025 (निःशुल्क) |
| शुल्क सहित सुधार दिनांक | 12 से 14 नवंबर 2025 |
| संभावित परीक्षा दिनांक | 18 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
| Download Notification PDF | CGPSC Adhikshak Bharti 2025 PDF |
पद विवरण और वेतनमान :
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 55 पद अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के लिए रखे गए हैं। और जो भी इन पदों पर चयनित उम्मीदवार होंगे उनको वेतन स्तर-9 (₹9300–34800 + ग्रेड पे ₹4300) सैलरी मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते राज्य शासन के नियमों के अनुसार देय होंगे।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है।
- समाज कार्य (MSW/MA in Social Work)
- समाजशास्त्र (MA in Sociology)
- मनोविज्ञान (MA in Psychology)
- विधि स्नातक (LLB)
और ध्यान दे की, सभी प्रमाणपत्र 08 नवंबर 2025 तक जारी होने चाहिए क्यूकी अंतिम तिथि के बाद प्राप्त डिग्रियां मान्य नहीं होंगी।
CGPSC Adhikshak Bharti 2025 – आयु सीमा (Age Limit) :
- इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिये।
- और जो भी छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी है उनके लिये अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- साथ ही SC/ST/OBC (Non-क्रिमिलियर) वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
- छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 10 वर्ष किओ छूट मिलेगी।
- विधवा/ तलाकशुदा महिलाओं को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
- भूतपूर्व सैनिक, संविदा कर्मी, शिक्षाकर्मी आदि को शासन के नियमों अनुसार छूट मिलेगी।
- अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee) :
| श्रेणी | शुल्क |
| छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (Non-क्रिमिलियर), दिव्यांग के लिए | ₹300 + GST |
| अन्य वर्ग एवं बाहरी राज्य के उम्मीदवार के लिए | ₹400 + GST |
ध्यान देनेवाली बात ये है कि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) कितने चरणों में :
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से पढ़े।
- लिखित परीक्षा (पहला चरण) –
- लिखित परीक्षा कुल 300 अंक की होगी जिसमे भाग 1 और भाग 2 ऐसे पेपर होंगे।
- भाग 1 में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान विषय पर 50 प्रश्न होंगे जो 100 अंक के होनेवाले है।
- और भाग 2 में बालक से संबंधित ज्ञान विषय पर 100 प्रश्न होंगे जो 200 अंक के होनेवाले है।
- कूल प्रश्न 150 होंगे जिसके लिये 3 घंटे का समय मिलेगा।
- नेगेटिव मार्किंग में प्रत्येक ग़लत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
- साथ ही सामान्य वर्ग के लिए उत्तीर्णांक 33% रहेगा।
- और आरक्षित वर्ग के लिए उत्तीर्णांक 23% रहेगा।
- interview (दूसरा चरण) –
- इंटरव्यू के लिए आपको 30 अंक मिलेंगे।
- याने कूल 330 अंक के दोनों चरण होनेवाले है।
CGPSC Adhikshak Recruitment 2025 के लिए Syllabus :
- भाग 1 – छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान –
- छत्तीसगढ़ का इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल, संस्कृति, जनजातियाँ
- पंचायती राज, अर्थव्यवस्था, उद्योग, वन और कृषि
- समसामयिक घटनाएँ
- भाग 2 – बालक से संबंधित सामान्य ज्ञान –
- बाल अधिकार व कानून (JJ Act, POCSO, RTE, Child Marriage Act आदि) होंगे।
- बाल कल्याण योजनाएं – मिशन वात्सल्य, पोषण 2.0, पीएम केयर्स, मुख्यमंत्री बाल उदय योजना।
- बाल मनोविज्ञान, परामर्श, पुनर्वास, आपातकालीन सेवाएं (1098, 181, 112)
ये रहेंगे परीक्षा केंद्र (Exam Centres) :
- रायपुर
- बिलासपुर
- दुर्ग
- अंबिकापुर (सरकुजा)
- जगदलपुर (बस्तर)
आवेदन प्रक्रिया (How To Apply) :
- सबसे पहले आपको CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन पर जाना है।
- बाद में एक स्क्रीन खुलेगी जिसमे SUPERINTENDENT (WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT DEPT.)-2025 इसपर क्लिक करना है।
- उसके बाद click here to apply पर क्लिक करना जो 2 नंबर पर लिखा होगा।
- उसके बाद आवेदन खुलेगा उसमे पूछी गई सभी जानकारी सही से भरना है।
- और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन को सबमिट कर देना है।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट ज़रूर निकाले और अपने पास सुरक्षित रखे।
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Istructions) :
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगा।
- किसी भी प्रकार का मैनुअल या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- पात्रता, आयु, योग्यता आदि की जांच अभ्यर्थी को स्वयं करनी होगी।
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
- परीक्षा परिणाम में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना का प्रावधान नहीं है।
FAQs – कुछ सवाल जवाब :
प्रश्न.1 इस भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर – इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हो चुके है जिसकी अंतिम तारीख़ 8 नवंबर 2025 तक है।
प्रश्न.2 इस भर्ती में क्या अन्य राज्यो के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है?
उत्तर – हाँ, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग में गिना जाएगा।
प्रश्न.3 परीक्षा शुल्क कितनी है?
उत्तर – छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (Non-क्रिमिलियर), दिव्यांग के लिए ₹300 और अन्य वर्ग एवं बाहरी राज्य के उम्मीदवार के लिए ₹400 शुल्क GST के साथ लगेगा।
प्रश्न.4 चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होगी?
उत्तर – चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी जिसमे लिखित परीक्षा 300 अंक और इंटरव्यू 30 अंक का होगा।
प्रश्न.5 क्या यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है?
उत्तर – नहीं, लेकिन कुछ पद स्थानीय महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
ALSO READ :
SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी
IPPB Executive Recruitment 2025: ग्रामीण डाक सेवकों के लिए 348 पदों पर भर्ती