CTET February 2026 Notification Out जारी हो गया है, देशभर के लाखों उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एक बड़ा अवसर होती है। यदि आप केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय या किसी भी CBSE-अफिलिएटेड स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो CTET क्वालिफाई करना बहुत ही आवश्यक है। इसी क्रम में CTET February 2026 का आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया गया है, जिसमें आवेदन की तारीख से लेकर परीक्षा पैटर्न और सिलेबस तक हर जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
इसीलिए ये लेख पूरा पढ़ना आवश्यक है, ताकि आपको सही से पूरी सटीक जानकारी आसान भाषा में समझ में आये और आप सही दिनांक में अपना आवेदन कर सके तो आइये समझते है पूरी जानकारी को।
CTET February 2026 आवेदन तिथियाँ :
ध्यान दे की, CTET की फरवरी सत्र 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि और फीस जमा करने का अंतिम तिथि और समय समान है।
| ऑनलाइन आवेदन शुरू दिनांक | 27 नवंबर 2025 |
| आवेदन करने का अंतिम दिनांक | 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| फ़ीस जमा करने की अंतिम दिनांक | 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| परीक्षा का दिनांक | 08 फरवरी 2026 (रविवार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
| DOWNLOAD NOTIFICATION PDF | CTET February 2026 PDF |
इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, सुबह की शिफ्ट में पेपर-II और दोपहर की शिफ्ट में पेपर-I होगा। इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे पढ़ने को मिलेगी।
CTET 2026 की परीक्षा का समय :
ध्यान दे कि, उम्मीदवारों को प्रत्येक शिफ्ट से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से आने पर बिल्कुल प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
| पेपर | समय |
| पेपर-II (कक्षा 6–8) | सुबह 9:30 से 12:00 बजे |
| पेपर-I (कक्षा 1–5) | दोपहर 2:30 से 5:00 बजे |
CTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
CTET के लिए आवेदन सिर्फ़ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया बेहद ही आसान है, लेकिन किसी भी गलती से बचने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करना जरूरी है।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाना है।
- उसके बाद सबसे पहले उम्मीदवार को Apply For CTET FEB 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
- और अगर पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लेना है और जिसने पहले ही रजिस्ट्रेशन किया है वो डायरेक्ट लॉगिन कर ले।
- रजिस्ट्रेशन के बाद सिस्टम एक आवेदन संख्या जारी करता है, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
- PDF के अनुसार फोटो और सिग्नेचर के लिए निर्धारित साइज और फॉर्मेट इस प्रकार हैं उसे अपलोड करना है।
- फोटो JPG/JPEG, 10 से 100 KB साइज का होना चाहिए।
- सिग्नेचर JPG/JPEG, 3 से 30 KB साइज का होना आवश्यक है।
- फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से।
- कन्फर्मेशन पेज को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी हार्ड कॉपी CTET को भेजने की आवश्यकता नहीं है।
CTET 2026 परीक्षा का शुल्क :
| श्रेणी | केवल पेपर-I या II | दोनों पेपर |
| General / OBC (NCL) | ₹1000 | ₹1200 |
| SC / ST / दिव्यांग | ₹500 | ₹600 |
बैंक द्वारा GST अतिरिक्त लिया जाएगा।
CTET 2026 पात्रता (Eligibility Criteria) :
- CTET पात्रता पूरी तरह से NCTE द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता पर आधारित है। उम्मीदवारों को अपने कोर्स BTC, B.Ed., D.El.Ed., आदि. के आधार पर पात्रता की पुष्टि करनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में 5% तक की छूट मिलती है।
- महत्वपूर्ण बात यह है कि CTET में शामिल होना पात्रता की पुष्टि नहीं है, आख़िरी वेरिफिकेशन भर्ती करने वाली संस्था द्वारा किया जाएगा।
CTET February 2026 परीक्षा पैटर्न :
CTET में कुल दो पेपर होते हैं। पेपर-I (कक्षा 1–5) और पेपर-II (कक्षा 6–8) दोनों पेपर 150 अंकों के होते हैं और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं।
पेपर-I (कक्षा 1–5) का पैटर्न :
| विषय | प्रश्न | अंक |
| Child Development & Pedagogy (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Language-I (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Language-II (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Mathematics (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Environmental Studies (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| टोटल | 150 MCQs | 150 मार्क्स |
पेपर-II (कक्षा 6–8) का पैटर्न :
| विषय | प्रश्न | अंक |
| Child Development & Pedagogy (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Language-I (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Language-II (compulsory) | 30 MCQs | 30 मार्क्स |
| Mathematics & Science / Social Studies (compulsory) | 60 MCQs | 60 मार्क्स |
| टोटल | 150 MCQs | 150 मार्क्स |
CTET 2026: प्रश्न पत्र की भाषा :
मुख्य प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार लैंग्वेज-I और लैंग्वेज-II का चयन कर सकते हैं।
CTET पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट वैधता :
- CTET में पास होने के लिए 60% अंक यानी 90/150 लाना जरूरी हैं।
- आरक्षित वर्ग को संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।
- CTET प्रमाणपत्र लाइफटाइम के लिए वैध होगा।
- उम्मीदवार चाहे जितनी बार चाहें CTET दे सकते हैं, कोई सीमा नहीं है।
एडमिट कार्ड और परीक्षा दिवस के नियम :
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
- आवश्यकतानुसार स्क्राइब/रीडर।
- और स्क्राइब की योग्यता निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए।
Answer Key और OMR Challenge :
- CTET आंसर KEY परीक्षा के बाद 2–3 दिनों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रति प्रश्न चुनौती शुल्क ₹1000 होगा।
- रिज़ल्ट के बाद OMR शीट की कॉपी ₹500 में प्राप्त की जा सकती है।
FAQs – CTET February 2026 Notification Out :
1. CTET February 2026 का आवेदन कब तक किया जा सकता है?
उत्तर – 18 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
2. क्या CTET प्रमाणपत्र की वैधता लाइफटाइम है?
उत्तर – हाँ, CTET प्रमाणपत्र अब जीवनभर के लिए मान्य है।
3. CTET में कितने अंक लाने पर पास माना जाता है?
उत्तर – कुल 150 में से 90 अंक (60%) आवश्यक हैं।
4. क्या एक ही उम्मीदवार दोनों पेपर दे सकता है?
उत्तर – हाँ, जो उम्मीदवार कक्षा 1–5 और 6–8 दोनों पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होंगे।
5. क्या CTET के लिए फीस रिफंड होती है?
उत्तर – नहीं, फीस किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाती।
6. क्या आरक्षित वर्ग को कोई छूट मिलती है?
उत्तर – शैक्षणिक योग्यता में 5% तक की छूट मिलती है।
ALSO READ :
RRB Group D Exam Date 2025 Latest Update: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीखें जारी