---Advertisement---

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1729 पदों पर बंपर भर्ती, देखें पदों की पूरी जानकारी

By Sam
Published on: October 27, 2025, 4:43 PM IST
DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1729 पदों पर बंपर भर्ती, देखें पदों की पूरी जानकारी
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

DDA Recruitment 2025: युवाओं के लिए नौकरी की एक बड़ी ख़ुशख़बर निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2025 के लिए एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसमे कूल 1729 पदों पर भर्ती होनेवाली है जिसका विज्ञापन संख्या 09/2025/Rectt. Cell/Pers./DDA हैं। यह भर्ती इंजीनियर, असिस्टेंट, डायरेक्टर, जेई, पटवारी, माली और एमटीएस सहित कुल 26 प्रकार के पदों पर निकाली गई है। दिल्ली या देशभर के योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्रुप A, B और C तीनों श्रेणियों के पद शामिल हैं, और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। तो आइये जानते है इस भर्ती के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी।

DDA Recruitment 2025 – मुख्य जानकारी एक नज़र में :

विवरण जानकारी
विभाग का नाम दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)
विज्ञापन नंबर 09/2025/Rectt. Cell/Pers./DDA
पदों की संख्या 1729 पद
कूल पदों के प्रकार 26 अलग-अलग पद
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू दिनांक 06 अक्टूबर 2025 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
stage – I परीक्षा (संभावित)दिसंबर 2025 – जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/
DOWNLOAD NOTIFICATION PDF DDA Recruitment 2025 PDF

DDA भर्ती 2025 – पदों का पूरा विवरण :

ध्यान दे कि, इस भर्ती में DDA ने 26 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसमे कूल 1729 पदों की संख्या है। नीचे प्रत्येक पद की संख्या, योग्यता और अधिकतम आयु सीमा दी गई है।

post code पद का नाम रिक्त पदों की संख्या
01Dy. Director (Architect)04 पद
02Deputy Director (Public Relation)01 पद
03Deputy Director (Planning)04 पद
04Assistant Director (Planning)19 पद
05Assistant Director (Architect)08 पद
06Assistant Director (Landscape)01 पद
07Assistant Director (System)03 पद
08Assistant Executive Engineer (Civil)10 पद
09Assistant Executive Engineer (Electrical)03 पद
10Assistant Director (Ministerial)15 पद
11Legal Assistant07 पद
12Planning Assistant23 पद
13Architectural Assistant09 पद
14Programmer06 पद
15Junior Engineer (Civil)104 पद
16Junior Engineer (Electrical/Mechanical)67 पद
17Sectional Officer (Horticulture)75 पद
18Naib Tehsildar06 पद
19Junior Translator (Official Language)06 पद
20Assistant Security Officer06 पद
21Surveyor06 पद
22Stenographer Grade-D44 पद
23Patwari79 पद
24Junior Secretariat Assistant (JSA)199 पद
25Mali282 पद
26MTS (Non-Ministerial)745 पद
कूल रिक्त पदों की संख्या 1729 पद

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) :

  1. अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
  2. कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री आवश्यक है।
  3. तकनीकी पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा मान्य है।
  4. बाक़ी श्रेणी के पदों (MTS, Mali, JSA) के लिए 10वीं / 12वीं पास योग्यता ही पर्याप्त है।
  5. सभी शैक्षणिक योग्यता 05 नवंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxation) :

वर्ग आयु में छूट
SC / ST वर्ग के उम्मीदवार05 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) वर्ग उम्मीदवार 03 वर्ष
PwBD (UR) वर्ग के उम्मीदवार 10 वर्ष
PwBD (OBC) वर्ग के उम्मीदवार 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवार 15 वर्ष
महिला, विधवा, तलाकशुदाअधिकतम 35 वर्ष तक (SC/ST के लिए 40 वर्ष तक)

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

ध्यान दे कि, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित रहेंगे यह शुल्क केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा (बैंक शुल्क काटकर)। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क नीचे दिए है।

वर्ग शुल्क
UR / OBC / EWS₹2500 (Non-refundable)
SC / ST / PwBD / Female / Ex-Servicemen / Transgender₹1500 (Refundable)

DDA भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) :

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाना है।
  2. Jobs & Internship में Direct Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद अगर अपने रजिस्ट्रेशन किया है तो लॉगिन करे नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करे।
  4. अपना यूजर आईडी,पासवर्ड और कैप्चा डाले और फॉर्म भरे।
  5. लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. योग्य दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें (शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण आदि)।
  7. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन जमा करने के बाद प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

DDA Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

DDA भर्ती में चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार अलग-अलग होगी। मुख्य रूप से-

  1. Group A पदों के लिए :
    • CBT परीक्षा (ऑनलाइन)
    • इंटरव्यू
  2. Group B & C पदों के लिए :
    • केवल CBT परीक्षा (Objective Type)
    • टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट / फिजिकल टेस्ट (जहां लागू हो)
  3. Junior Translator (Official Language) के लिए दो चरणों में परीक्षा होगी :
    • Stage I – Objective (MCQs)
    • Stage II – Translation & Essay (लिखित)

परीक्षा केंद्र (Exam Centers) :

ध्यान दे की, परीक्षाएँ मुख्य रूप से दिल्ली / NCR में आयोजित की जाएँगी। हालाँकि अधिक आवेदन आने की स्थिति में DDA अन्य शहरों में भी परीक्षा आयोजित कर सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश :

  1. उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन करें।
  2. सभी प्रमाणपत्र केंद्रीय सरकार के निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए।
  3. गलत जानकारी या दस्तावेज़ देने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी इसीलिए अपनी सभी जानकारी सही सही भरे।
  4. भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट केवल DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेंगे।

FAQs – DDA Recruitment 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न :

प्रश्न.1 DDA भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर – इस भर्ती में कुल 1729 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रश्न.2 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आवेदन की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 शाम 6:00 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न.3 आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर – सामान्य वर्ग के लिए ₹2500 और आरक्षित वर्ग/महिलाओं के लिए ₹1500 शुल्क निर्धारित है।

प्रश्न.4 क्या परीक्षा ऑफलाइन होगी?

उत्तर – नहीं, सभी परीक्षाएँ ऑनलाइन (CBT Mode) में आयोजित होंगी।

प्रश्न.5 DDA भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – भारत का कोई भी नागरिक, जो निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करता हो, आवेदन कर सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आधिकारिक अधिसूचना संख्या 09/2025 के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

ALSO READ :

IB ACIO Technical Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

APTET Notification 2025 Out: टीचर बनने का बड़ा मौका, जानिए योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

Leave a Comment