---Advertisement---

ECGC PO Recruitment 2025-26: ईसीजीसी में 30 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू 

By Sam
Published on: November 11, 2025, 7:50 PM IST
ECGC PO Recruitment 2025-26: ईसीजीसी में 30 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू 
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

ECGC PO Recruitment 2025-26: अगर आप सरकारी नौकरी और अच्छी उच्च वेतन वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो ECGC लिमिटेड (Export Credit Guarantee Corporation of India Ltd.) ने आपके लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर PO की 30 पदों पर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो 10 तारीख़ को जारी हुआ है। भारत सरकार के पूर्ण अधिकार वाला यह सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम देश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लोन जोखिम बीमा और संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।  

यह भर्ती अभियान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है और आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू होकर 2 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस आर्टिकल में आपको इस भर्ती की पूरी जानकारी मिलेगी, जिसमे आपको पदों की संख्या, पात्रता, वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां, आवेदन का पूरा तरीका और परीक्षा केंद्र की भी जानकारी मिलेगी, तो आइये जानते है इस भर्ती की पूरी सटीक जानकारी।

Table of Contents

मुख्य जानकारी (Overview) :

बिंदु विवरण
संगठन का नामECGC Limited (भारत सरकार का उपक्रम)
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कूल पद 30 पद
वेतनमान ₹88,635 – ₹1,69,025 (CTC लगभग ₹20 लाख प्रतिवर्ष)
आवेदन शुरू दिनांक 11 नवम्बर 2025 से
आवेदन करने का अंतिम दिनांक 02 दिसम्बर 2025
परीक्षा का अनुमानित दिनांक 11 जनवरी 2026
रिजल्ट 31 जनवरी 2026 के बाद
इंटरव्यू फरवरी – मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट www.ecgc.in

भर्ती का उद्देश्य क्या है ?

ECGC लिमिटेड का मुख्य उद्देश्य यही है कि भारत से होने वाले निर्यात को बढ़ावा देना है। यह निर्यातकों को बीमा सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। Probationary Officer (PO) पद ECGC में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें बैंकिंग, फाइनेंस, क्रेडिट, और एक्सपोर्ट सेक्टर से संबंधित कार्य शामिल होते हैं। इसमें चयन किए हुए अधिकारी को ECGC के किसी भी कार्यालय में भारत के किसी भी शहर में पोस्टिंग दी जा सकती है ये ध्यान देने वाली बात है।

रिक्तियों का विवरण (वर्गवार) :

देखिए इस भर्ती के लिए ECGC ने कुल 30 पदों की घोषणा की है, जिनमें आरक्षण सरकार की नीति के अनुसार लागू होगा। साथ ही 1 पद Benchmark दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR)12 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)10 पद
अनुसूचित जाति (SC)05 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)03 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)00 पद
कूल 30 पद

वेतनमान और भत्ते (Salary & Allowances) :

  1. चयनित उम्मीदवारों को ₹88,635 – ₹1,69,025 तक का वेतन मिलेगा।
  2. वर्तमान CTC (Cost to Company) लगभग ₹20 लाख प्रति वर्ष (मुंबई पोस्टिंग के आधार पर) होगा।
  3. इसमें मिलने वाले भत्ते की बात कड़े तो महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल, ट्रांसपोर्ट, न्यूजपेपर, मोबाइल बिल, फर्नीचर, क्लीनिंग, डोमेस्टिक हेल्प आदि भत्ते मिलने वाले है।

ECGC PO Recruitment 2025-26 – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) :

  1. Nationality – देखिए राष्ट्रीयता भारत का नागरिक, या नेपाल/भूटान का नागरिक, या तिब्बती शरणार्थी (1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए हों), या भारतीय मूल के वे व्यक्ति जो कुछ विशेष देशों से स्थायी रूप से भारत में बसने आए हों। इनमें से कोई भी एक चलेगा।
  2. आयु सीमा – आवेदक की आयु 01 नवम्बर 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिये याने की, जन्म 02.11.1995 से पहले या 01.11.2004 के बाद न हुआ हो ये याद रखना ज़रूरी है। और आयु में छूट की बात करे तो SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
  3. शैक्षणिक योग्यता – इसमें सामान्य श्रेणी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation होना ज़रूरी है। और विशेष श्रेणी के लिए अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी या हिंदी अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट (55% SC/ST व 60% अन्य वर्ग के लिए) होना ज़रूरी है।

ECGC PO Vacancy 2025 – चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया जो है वो दो चरणों में होनेवाली है, वो दोनों चरण आपको नीचे विस्तार से बताये गये है।

  1. पहला चरण जिसमे ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
  2. और दूसरा चरण जिसमे आपका इंटरव्यू होगा।
  3. देखिए इस भर्ती में जो अंतिम चयन है वो उम्मीदवार के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के कूल अंकों के आधार पर होगा।

ऑनलाइन एग्जाम Pattern :

सामान्य वर्ग :

    विषय प्रश्न अंक समय
    तर्कशक्ति505040 मिनट
    अंग्रेजी भाषा404030 मिनट
    कंप्यूटर ज्ञान202010 मिनट
    सामान्य जागरूकता404020 मिनट
    संख्यात्मक अभियोग्यता505040 मिनट
    कुल200 प्रश्न 200 अंक 140 मिनट

    विशेष वर्ग :

    इसी पैटर्न में जो की अंतिम सेक्शन है उसमे Professional Knowledge के 50 प्रश्न होंगे। तो ये था परीक्षा का पैटर्न।

    वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Paper – अंग्रेजी भाषा) :

    देखिए इसमें वर्णनात्मक पेपर केवल उन्हीं उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा जो ऑब्जेक्टिव टेस्ट में सफल होंगे। जिसमे निबंध लेखन 20 मार्क्स और पत्र या अनुवाद लेखन 20 मार्क्स के होंगे और 40 मिनट की अवधि मिलने वाली है।

    Negative Marking होगी :

    परीक्षा में Negative Marking भी होगी जिसमे प्रत्येक ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक याने 1/4 मार्क्स काटे जाएँगे।

    परीक्षा केंद्र (Exam Centres) :

    ECGC PO परीक्षा 2025 देशभर के प्रमुख शहरों में आयोजित होगी, जिनमें मुख्य शहर शामिल हैं। जिसमे दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, पटना, हैदराबाद, अहमदाबाद, रांची, नागपुर, और गुवाहाटी आदि मुख्य शहर शामिल है।

    आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online) :

    1. सबसे पहले उम्मीदवार को ECGC की आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाना होगा।
    2. उसके बाद Career सेक्शन में जाकर Recruitment of Probationary Officer FY 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
    3. Click Here to Apply Online पर जाकर नया पंजीकरण करें।
    4. पूछा गया आवश्यक विवरण सही से भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
    5. आवेदन का प्रिंटआउट निकाले और अपने पास सुरक्षित रखें।

    आवेदन शुल्क (Application Fee) :

    ध्यान दे कि, शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

    श्रेणी शुल्क
    सामान्य / OBC / EWS₹850
    SC / ST / PwBD₹175

    महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions) :

    1. ध्यान दे कि, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार होंगे।
    2. परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    3. कोई भी गलत या अपूर्ण जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसीलिए आवेदन सही से भरे।
    4. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
    5. उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड व फोटो पहचान पत्र परीक्षा के समय साथ रखना अनिवार्य है।

    FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) :

    प्रश्न 1. ECGC PO 2025-26 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

    उत्तर – आवेदन प्रक्रिया 11 नवम्बर 2025 से शुरू होकर 2 दिसम्बर 2025 तक चलेगी।

    प्रश्न 2. ECGC PO परीक्षा कब आयोजित होगी?

    उत्तर – परीक्षा की संभावित तिथि 11 जनवरी 2026 (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक) है।

    प्रश्न 3. ECGC PO का वेतन कितना है?

    उत्तर – चयनित अधिकारी का CTC लगभग ₹20 लाख प्रति वर्ष होगा, जिसमें कई भत्ते व सुविधाएँ शामिल हैं।

    प्रश्न 4. क्या सभी ग्रेजुएट इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

    उत्तर – हाँ, किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार (General Stream) आवेदन कर सकते हैं।

    प्रश्न 5. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

    उत्तर – हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    प्रश्न 6. इंटरव्यू कहाँ होगा?

    उत्तर – इंटरव्यू दिल्ली या मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

    Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट और आधिकारिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को ECGC की आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर अवश्य जाएँ।

    ALSO READ :

    BSSC Inter Level 2025 Bharti: 23,175 पदों पर बड़ी वैकेंसी, 12 वी पास करे आवेदन

    DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1729 पदों पर बंपर भर्ती, देखें पदों की पूरी जानकारी

    Leave a Comment