---Advertisement---

IB ACIO Technical Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By Sam
Published on: October 26, 2025, 4:09 PM IST
IB ACIO Technical Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

IB ACIO Technical Recruitment 2025: भरता सरकार ने युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी ख़ुशख़बरी लायी है। वो ये है कि, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत Intelligence Bureau (IB) ने 2025 में Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Technical (ACIO-II/Tech) के पदों पर भर्ती का 258 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने GATE 2023, 2024 या 2025 में क्वालिफाइंग कटऑफ हासिल किया है और तकनीकी क्षेत्रों में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है।

बहुत ऐसे युवा है की उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करना होता है और किसी किसी का तो ये सपना भी होता है तो उनके लिये अभी शानदार अवसर है। इस भर्ती में कूल 258 पद है जिनमें कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन जैसे तकनीकी क्षेत्रों के लिए शानदार अवसर उपलब्ध हैं। तो आइए जानते है इस भर्ती की पूरी जानकारी विस्तार से।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) :

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू दिनांक 25 अक्टूबर 2025
आवेदन करने का अंतिम दिनांक 16 नवंबर 2025 रात 11.59 बजे तक
चालान से फीस जमा करने की अंतिम तिथि18 नवंबर 2025

भर्ती का पूरा विवरण (IB ACIO Tech Recruitment 2025 Details) :

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो ने Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Technical (ACIO-II/Tech) के पदों पर कूल 258 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है उसका पूरा विवरण नीचे विस्तार से पढ़ो।

स्ट्रीम UR EWS OBC SC ST कूल पद
कंप्यूटर साइंस एवं आईटी 400724130690
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन 7414442412168
कूल पद 11421683718258

वेतनमान (Salary and Allowances) :

इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार का चयन होता है उनको Level-7 Pay Matrix (₹44,900 – ₹1,42,400) के अंतर्गत वेतन मिलेगा।
इसके अलावा, अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे जैसे-

  1. स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस मिलेगा जो बेसिक वेतन का 20% होगा।
  2. हॉलिडे ड्यूटी कंपनसेशन अधिकतम 30 दिनों तक नगद भुगतान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन कर रहे है उनके पास नीचे दिये गये सभी शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है। और सभी डिग्रिया मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से होना आवश्यक है।

  1. उम्मीदवारों ने GATE 2023 / 2024 / 2025 में Computer Science (CS) या Electronics & Communication (EC) में क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर प्राप्त किया हो।
  2. उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट नीचे दिये गये किसी भी विषय किया होना चाहिए –
    • Electronics
    • Electronics & Telecommunication
    • Electrical & Electronics
    • Computer Science / IT / Computer Engineering
    • M.Sc (Electronics / Computer Science / Physics with Electronics)
    • MCA (Master of Computer Applications)

आयु सीमा (Age Limit) :

  1. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  2. और अधिकतम आयु 27 वर्ष 16 नवंबर 2025 तक होना चाहिए।
  3. SC/ ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  4. OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  5. विधवा/तलाकशुदा महिला (UR) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक।
  6. विधवा/तलाकशुदा महिला (OBC) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तक।
  7. विधवा/तलाकशुदा महिला (SC/ST) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक।
  8. केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को अधिकतम 40 वर्ष तक।
  9. Ex-Servicemen केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

चयन तीन चरणों में किया जाएगा-  अंतिम मेरिट लिस्ट = GATE + स्किल टेस्ट + इंटरव्यू स्कोर के आधार पर बनेगी। जिसमे कूल 1175 अंक होंगे।

  1. पहला चरण – जिसमे GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (750 अंक) जो GATE 2023, 2024 या 2025 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को माना जाएगा।
  2. दूसरा चरण – जिसमे स्किल टेस्ट 250 अंक की होगी जिसमे तकनीकी और प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा।
  3. तीसरा चरण – इसमें इंटरव्यू होगा जो 175 अंक का होगा, जिसमे उम्मीदवार के विषय ज्ञान और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees) :

श्रेणी शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क₹100
UR/EWS/OBC (पुरुष)₹200 (₹100 परीक्षा शुल्क + ₹100 प्रोसेसिंग शुल्क)
SC/ST/महिला/Ex-Servicemen₹100 (सिर्फ प्रोसेसिंग शुल्क)
ऑनलाइन माध्यम SBI ePay Lite के जरिए (Net Banking, UPI, Debit/Credit Card)
ऑफलाइन माध्यम SBI चालान के माध्यम से

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Process to Apply) :

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.ncs.gov.in/ या www.mha.gov.in पर जाये।
  2. उसके बाद “IB ACIO-II/Tech Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन करे जिसमे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें।
  4. लॉगिन ID और पासवर्ड ईमेल पर प्राप्त होगा।
  5. लॉगिन करे और आवेदन भरे जिसमे व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  6. फोटो (100–200 KB) और सिग्नेचर (80–150 KB) अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें (ऑनलाइन या चालान द्वारा)।
  8. आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट लें, भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required) :

  1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  2. ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
  3. GATE स्कोर कार्ड (2023/2024/2025)
  4. श्रेणी प्रमाणपत्र (OBC/SC/ST/EWS आदि)
  5. पहचान प्रमाण (Aadhaar / PAN / Voter ID)
  6. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions) :

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे।
  2. एक से अधिक आवेदन करने पर सभी फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।
  3. आवेदन जमा करने के बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा।
  4. सभी जानकारी सही और सत्य होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  5. सभी अपडेट्स और एडमिट कार्ड संबंधित जानकारी उम्मीदवार के ईमेल व मोबाइल पर भेजी जाएगी।

FAQs – IB ACIO Technical Recruitment 2025 :

प्रश्न.1 IB ACIO Tech 2025 में कितने पद हैं?

उत्तर – इस भर्ती में कुल 258 पद निकाले गए हैं।

प्रश्न.2 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) है।

प्रश्न.3 क्या GATE स्कोर आवश्यक है?

उत्तर – हाँ, उम्मीदवार को GATE 2023 / 2024 / 2025 में क्वालिफाइंग कटऑफ प्राप्त होना आवश्यक है।

प्रश्न.4 आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर – UR/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹200 और SC/ST/महिला/Ex-Servicemen के लिए ₹100।

प्रश्न.5 चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर – GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग – स्किल टेस्ट, इंटरव्यू , डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन।

प्रश्न.6 आवेदन कहाँ करें?

उत्तर – आप www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक विवरण, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को Intelligence Bureau (IB) की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in पर जाकर अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी PDF नोटिफिकेशन पर आधारित है, किसी भी परिवर्तन या अपडेट की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ALSO READ :

APTET Notification 2025 Out: टीचर बनने का बड़ा मौका, जानिए योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी

Leave a Comment