---Advertisement---

ICSI CSEET Result November 2025: जारी हुआ रिज़ल्ट, सफल उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया जानें

By Sam
Published on: November 20, 2025, 4:55 PM IST
ICSI CSEET Result November 2025: जारी हुआ रिज़ल्ट, सफल उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया जानें
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

ICSI CSEET Result November 2025: ICSI ने CSEET (Company Secretary Executive Entrance Test) November 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे वो उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह रिज़ल्ट उन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो आने वाले समय में Company Secretary (CS) बनने का सपना देखते हैं, क्योंकि CSEET पास करने के बाद ही वे CS Executive Programme में एडमिशन ले सकते हैं।

इस लेख में हम आपको रिज़ल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दे रहे हैं, रिज़ल्ट लिंक, कैसे डाउनलोड करें, पासिंग क्राइटेरिया, अगला स्टेप, और FAQs तक, ताकि आपको अलग-अलग वेबसाइटों पर भटकना न पड़े।

ICSI CSEET November 2025 Result – बड़ी अपडेट :

आपको बता दे की, ICSI ने 20 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे CSEET November Session 2025 के परिणाम जारी किए। यह परीक्षा 8 नवंबर और 10 नवंबर को आयोजित की गई थी। ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों छात्रों ने लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड देखा।

रिज़ल्ट के साथ-साथ ICSI ने यह साफ कर दिया कि स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध रहेगा, किसी भी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। इसलिए इसे डाउनलोड करके संभालकर रखना बेहद ज़रूरी है।

कैसे चेक करें ICSI CSEET Result 2025?

CSEET का रिज़ल्ट देखना बिल्कुल आसान है। नीचे दिए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें और अपना रिजल्ट देखे।

  1. सबसे पहले आप ICSI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.icsi.edu/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको CSEET November 2025 Result लिंक दिखाई देगा।
  3. इस लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Unique Id Number और Date of Birth डालनी होगी।
  5. लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरतों के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Scorecard में क्या-क्या होगा?

आपके डिजिटल स्कोरकार्ड में इन सभी चीज़ों का उल्लेख होगा जो नीचे बताये है। ध्यान दे की, यह स्कोरकार्ड आगे CS Executive Programme में एडमिशन के समय जरूरी होता है।

  1. Candidate का नाम
  2. Roll Number
  3. Application Number
  4. Subject-wise Marks
  5. Overall Marks
  6. Qualifying Status (Pass/Fail)

कितने मार्क्स चाहिए पास होने के लिए?

CSEET में पास होने के लिए ICSI ने दो प्रमुख क्राइटेरिया तय किए हैं, जो कुछ इस प्रकार है।

  1. उम्मीदवारों को हर subject में कम से कम 40% marks होना आवश्यक है।
  2. उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50% aggregate score होना जरूरी है।

अगर किसी एक subject में भी 40% से कम अंक आए, तो उम्मीदवार को असफल माना जाता है, भले ही कुल प्रतिशत 50% से अधिक क्यों न हो। यही वजह है कि students को हर subject पर फोकस करके तैयारी करनी पड़ती है।

Result के बाद अगला कदम क्या है?

अगर आप CSEET 2025 में पास हो चुके हैं, तो अब आपके सामने अगला बड़ा कदम है।

  1. CS Executive Programme Registration :
    • CSEET qualify करने के बाद आप CS Executive के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह CS कोर्स का दूसरा और मुख्य स्तर है।
  2. Important Documents Ready रखें :
    • CSEET scorecard
    • Educational documents
    • Identity proof
    • Passport size photo
  3. Study Plan तुरंत शुरू करें :
    • Executive Programme के लिए आपको और भी कड़ी मेहनत करनी होगी, CSEET से काफी अधिक। इसलिए अभी से तैयारी शुरू करना फायदेमंद होगा।

CS Executive Programme Registration कैसे करें? (Step-by-Step Guide) :

  1. सबसे पहले आपको ICSI की वेबसाइट www.icsi.edu पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर आपको ऊपर की तरफ Online Services का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  3. उसके बाद आपको Student Portal में लॉगिन करना होगा।
  4. अब आपको Student Services में Student Registration पर क्लिक करना होगा।
  5. अगर आप CSEET पास करके आ रहे हैं, तो आप Proceed to Registration पर क्लिक करें।
  6. फिर Registration फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको चाहिए।
    • CSEET Roll Number
    • Application Number
    • Name
    • Date of Birth
    • Email ID
    • Mobile Number
  7. इसके बाद CS Executive Registration के लिए नीचे बताये गये Documents PDF/JPG की जरूरत होती है।
    • CSEET पास का स्कोरकार्ड
    • 10वीं की मार्कशीट
    • 12वीं की मार्कशीट
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
    • Category Certificate (अगर applicable हो)
    • Id Proof (Aadhaar/Passport/Driving License)
  8. अब आपको Registration Fee भरनी होगी। CS Executive की कुल फीस कई कैटेगरी के अनुसार बदलती है, लेकिन आमतौर पर इसमें शामिल होता है। Payment आप Debit Card, Credit Card, Net Banking से कर सकते हैं।
    • Registration Fee
    • Education Fee
    • Pre-Exam Test Fee
  9. सबमिशन से पहले संपूर्ण फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स एक बार अच्छी तरह चेक करें। अगर सब सही है, तो Final Submit कर दें।
  10. फॉर्म सबमिट होते ही आपका Registration Number और Registration Letter जनरेट हो जाएगा।
    इसे डाउनलोड कर लें ये आगे की पढ़ाई व परीक्षाओं के लिए बहुत जरूरी रहेगा।

अगर आप CSEET नवंबर 2025 में पास नहीं हुए हैं?

अगर इस बार आपका रिज़ल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। CSEET साल में कई बार आयोजित होती है। आप अगले session के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीचे बताई बातों पर फोकस करके अगली बार बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

  1. देखिए Concept clarity ज़रूरी है।
  2. Mock tests जितना हो सके उतने दो।
  3. Previous year questions को solve करो।
  4. Proper time management बहुत ही ज़रूरी है।

ICSI CSEET Result November 2025 में क्या खास रहा?

  1. रिज़ल्ट समय से पहले अपलोड कर दिया गया, जिससे छात्रों को आसानी हुई।
  2. ICSI ने technical glitches को कम रखने की कोशिश की, इसलिए वेबसाइट पर ज्यादा लोड नहीं दिखा।
  3. Students के मुताबिक इस बार paper moderate difficulty level का था।
  4. कई candidates का मानना है कि Logical Reasoning और Business Environment sections आसान रहे।

CSEET November 2025 Result की वैधता :

आपको बता दु की, CSEET पास करने की वैधता 1 वर्ष होती है। यानी इस स्कोरकार्ड की मदद से आप आने वाले 12 महीनों तक CS Executive में एडमिशन ले सकते हैं।

FAQs – ICSI CSEET Result 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न :

1. CSEET November 2025 का रिज़ल्ट कब जारी हुआ?

उत्तर – रिजल्ट 20 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

2. रिज़ल्ट कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर – ICSI की वेबसाइट icsi.edu से।

3. क्या स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी मिलती है?

उत्तर – नहीं, स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध है।

4. CSEET पास करने के बाद क्या करें?

उत्तर – CS Executive Programme में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

5. पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

उत्तर – हर subject में 40% और कुल मिलाकर 50% aggregate।

6. अगर मैं पास नहीं हुआ तो क्या करूं?

उत्तर – अगले session के लिए आवेदन कर सकते हैं और बेहतर तैयारी करें।

ALSO READ :

TNPSC Group 4 Result 2025 घोषित होने वाला है, ऐसे चेक करें अपना नाम सिलेक्शन लिस्ट में

RRB Group D Exam Date 2025 Latest Update: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीखें जारी 

Leave a Comment