IPPB Executive Recruitment 2025: जो युवा नौकरी की तलाश में है उसके लिये ख़ुशख़बर है। भारत सरकार मंत्रालय अन्तर्गत India Poat Payments Bank (IPPB) ने देशभर के ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए एक शानदार अवसर दिया है। IPPB ने Executive पदों पर कुल 348 अस्थायी नियुक्तियों के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसकी भर्ती 09 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक रहेगी।
इच्छुक उम्मीदवार जिन्हें ये भर्ती के लिए आवेदन करना है वह जल्दी से अपना आवेदन करे। लेकिन याद रखना की ये नियुक्तियों स्तहायी नहीं है इसके भी कुछ नियम है वो हम विस्तार से इस लेख में पढ़ेंगे। तो आइए जानते है इस भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करना है कि सभी विस्तारित जानकारी।
भर्ती का सारांश (Overview) :
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | India Poat Payments Bank Limited (IPPB) |
| विभाग | डाक विभाग, संचार मंत्रालय |
| पद का नाम | Excutive (कार्यकारी) |
| कूल पद | 348 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 09 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन का तरीक़ा | ऑनलाइन |
| पात्रता | केवल वर्तमान GDS |
| चयन प्रक्रिया | ग्रेजुएशन मार्क्स के अधर पर मेरिट लिस्ट |
| वेतन | ₹30,000/- प्रति माह |
| कार्य की अवधि | 1 वर्ष (विस्तार योग्य अधिकतम 3 वर्ष तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ippbonline.com/ |
| Download Notification PDF | IPPB Executive Recruitment 2025 PDF |
राज्यवार पदों की संख्या :
IPPB ने देशभर के 22 सर्किल में ये पद जारी किए है। राज्य वाइज पूरी डिटेल नीचे है।
| राज्य | पद की संख्या | राज्य | पद की संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 40 पद | आंध्र प्रदेश | 08 पद |
| महाराष्ट्र | 31 पद | छत्तीसगढ | 09 पद |
| मध्य प्रदेश | 29 पद | Darda एंड नगर हवेली | 01 पद |
| गुजरात | 29 पद | हरियाणा | 11 पद |
| बिहार | 17 पद | हिमाचल प्रदेश | 04 पद |
| तमिलनाडु | 17 पद | जम्मू एंड कश्मीर | 03 पद |
| पंजाब | 15 पद | कर्नाटक | 19 पद |
| असम | 12 पद | केरल | 06 पद |
| पश्चिम बंगाल | 12 पद | गोवा | 01 पद |
| झारखंड | 12 पद | अरुणाचल प्रदेश | 09 पद |
| मणिपुर | 04 पद | मेघालय | 04 पद |
| मिज़ोरम | 02 पद | नागालैंड | 08 पद |
| त्रिपुरा | 03 पद | उड़ीसा | 11 पद |
| राजस्थान | 10 पद | तेलंगाना | 09 पद |
| उत्तराखण्ड | 11 पद | सिक्किम | 01 पद |
इन सभी 22 सर्किल को मिलाकर कुल 348 पदों पर नियुक्ति होनी है।
IPPB Executive Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता :
आपको बता दु की, शैक्षणिक योग्य में आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। कैसे वो रेगुलर हो या डिस्टेंस लर्निंग दोनों मान्य किए जाएँगे। और अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं है।
आयु सीमा (न्यूनतम और अधिकतम) :
आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए 01 अगस्त 2025 तक।
कार्य क्या होगा (कार्य विवरण) :
- IPPB का कार्य बैंक की सेवाओंको लोगों तक पहुँचने से जुड़ा होगा। जिस्म मुख्य कुछ ज़िम्मेदारियाँ होगी।
- बैंक के उत्पादों की सीधी बिक्री करना ।
- ग्राहक अधिग्रहण और जागरूकता अभियान चलाना।
- डाक निरीक्षकों और पोस्टमास्टरों के साथ समन्वय करना।
- GDS को प्रशिक्षण देना और IPPB सेवाओं की जानकारी फैलाना।
- नये ग्राहक को जोड़ना और सबंध मज़बूत बनाना।
- बैंक के बिज़नेस लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीमवर्क करना।
वेतन और भत्ते :
- नियुक्ति होने पर ₹30,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा।
- इसमें सभी प्रकार की क़ानूनी कटौतियाँ शामिल है।
- प्रदर्शन आधारित वार्षिक वृद्धि और इंसेंटिव दिया जायेगा।
- कोई अतिरिक्त भत्ता या बोनस नहीं मिलेगा।
नियुक्ति की अवधि क्या होगी :
- आपकी प्रारंभिक नियुक्ति 1 वर्ष के लिए अस्थायी होगी।
- प्रदर्शन के आधार पर 2 वर्ष तक विस्तार मिल सकता है।
- अधिकतम अवधि 3 वर्ष हो सकती है।
- ध्यान दे कि ये भर्ती स्थायी नहीं है और IPPB में नियमित नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) :
- चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा, और ग्रेजुएशन के मार्क्स पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- अगर दो उम्मीदवार के अंक समान हो तो –
- DoP में वरिष्ठता को प्राथमिकता मिलेगी।
- फिर जन्मतिथि के अनुसार चयन होगा।
- बैंक आवश्यकता के अनुसार Online Test भी आयोजित कर सकता है।
- परीक्षा की अंतिम सूची IPPB के वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee) :
- GDS के सभी उम्मीदवार के लिए ₹750/- आवेदन शुल्क है।
- ध्यान दे कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।
छुट्टियों (Leaves) के नियम :
- GDS की छुट्टियों की अनुमति GDS Conduct & Engagement Rules 2020 के अनुसार होगी।
- छुट्टियों का भुगतान IPPB द्वारा किया जायेगा।
- IPPB में काम की अवधि GDS सेवा में जोड़ी जाएगी।
अचार संहिता व महत्वपूर्ण नियम :
- नियुक्त उम्मीदवारों पर GDS Conduct & Engagement Rules 2020 लागू रहेंगे।
- अनुशासनहीनता, कदाचार या ग़लत जानकारी पाए जाने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
- IPPB किसी भी समय भारती प्रक्रिया को रद्द या संशोधित कर सकती है।
- किसी भी विवाद की स्थिति में अधिकार क्षेत्र दिल्ली न्यायालय रहेगा।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :
प्रश्न.1 IPPB Executive भर्ती 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – इस भर्ती में सिर्फ़ वो ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकता है जो 1 अगस्त 2025 तक डाक विभाग में कार्यरत है।
प्रश्न.2 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर – आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है।
प्रश्न.3 चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर – चयन ग्रेजुएशन मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके ज़्यादा अंक उसे नियुक्त किया जाएगा।
प्रश्न.4 क्या ये परमेनेंट नौकरी है?
उत्तर – नहीं, ये भारती 1 वर्ष की अस्थायी नियुक्ति है, जिसे अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न.5 सैलरी कितनी मिलेगी?
उत्तर – सेलरी प्रति माह ₹30,000/- लमसम मिलेगी, साथ ही प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव भी।
Disclaimer : यह जानकारी IPPB की आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की, आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़े। हमारा उद्देश्य ये है कि हम केवल भर्ती संबंधी जानकारी सरल भाषा में आपतक पहुँचाये।
ALSO READ :
Maharashtra Bhumi Abhilekh Bharti 2025: भूमिअभिलेख विभाग में 903 पदों पर भर्ती
Bihar BSSC Sports Instructor Recruitment 2025: 379 पदों पर ऐसे करे आवेदन