---Advertisement---

NEET PG Result 2025 Cancelled: NBEMS ने 22 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए

By Sam
Published on: October 12, 2025, 4:47 AM IST
NEET PG Result 2025 Cancelled: NBEMS ने 22 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

NEET PG Result 2025 Cancelled: क्या आपको पीटीए है कि, NBEMS याने नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने NEET PG परीक्षा से संबंधित एक बड़ा फ़ैसला लिया है। अभी की सूचना के अनुसार NBEMS ने 2021 से 2025 तक आयोजित परीक्षाओं में कूल 22 उम्मीदवारों के रिज़ल्ट्स रद्द कर दिये है।

ये जो फ़ैसला है वो मेडिकल शिक्षा के जगत में चर्चा का विषय बन गया है क्यूकी इनमें से 13 उम्मीदवार वर्ष 2025 के सत्र से संबंधित है, जिनके परिणाम अब अवैध माने जाएँगे। वैसे NBEMS का कहना है कि ये सभी उम्मीदवार अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए परीक्षा में शामिल हुए थे, याने जिस साधनों की अनुमति नहीं थी उन साधनों के साथ परीक्षा में शामिल हुए थे। तो आइए जानते है कि ऐसा क्या हुआ विस्तार से। तो पहले हम ये जानते है कि ये NEET PG क्या है?

NEET PG क्या है?

देखो NEET PG एक ऐसी परीक्षा है की जो डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएट जैसे MD/MS/Diploma जैसे कोर्स में प्रवेश पाने का एक मुख्य माध्यम है। इस परीक्षा का आयोजन NBEMS करता है। इसमें हर साल लाखों डॉक्टर्स हिस्सा लेते है ताकि उन्हें देशभर के मेडिकल कॉलेज में विशेष कोर्स में एडमिशन मिल सके।

22 उम्मीदवारों के परिणाम क्यों रद्द किए गये?

NBEMS ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है उसके अनुसार 22 उम्मीदवारों के रिज़ल्ट्स अनुचित साधन अपनाने के कारण रद्द किये गये है। इन उम्मीदवारों पर आरोप है की, उन्होंने परीक्षा के दौरान ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या बाहरी सहायता का प्रयोग किया। NBEMS ने और एक बात की है कि, इस कार्यवाही से यह संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परीक्षा के नियमों को बनाये रखना उनकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है।

NBEMS ने ये भी कहा है कि इन उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त परिणाम अब से अवैध माने जाएँगे और इनका प्रयोग किसी भी प्रकार के प्रवेश, पंजीकरण या नियुक्ति के लिए नहीं किया जा सकेगा।

किन वर्षों के उम्मीदवार इससे प्रभावित हुए?

देखिए NBEMS ने जिन उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए है वो पिछले पाँच वर्षों याने 2021 से 2025 तक की परीक्षाओं से जुड़े है, जिसका पूरा विवरण आपको नीचे देखने को मिल सकता है।

वर्ष संख्या कारण
202513अनुचित साधनों का उपयोग किया
202403परीक्षा में गड़बड़ी
202304Malpractice के प्रमाण
202201तकनीकी अनियमितता
202101न्यायालय के आदेशानुसार रद्द

तो इस प्रकार टोटल 22 उम्मीदवारों को NBEMS की कार्यवाही का सामना करना पड़ा है।

कोर्ट के आदेश और क़ानूनी पहलू क्या बताते है :

जो भी NBEMS का यह फ़ैसला लिया गया था वो पूरी तरह क़ानूनी प्रक्रिया के तहत लिया था। कुछ मामलों में उम्मीदवारों ने न्यायालयों में अपील भी की थी, ख़ासतौर पर कर्नाटक उच्च न्यायालय में, जिसके आदेश के तहत एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया। साथ ही NBEMS ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये निर्णय किसी भी बाहरी दबाव में नहीं बल्कि आंतरिक जाँच समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है, जिससे उम्मीदवारों के व्यवहार और परीक्षा रिकॉर्ड का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

अब इन उम्मीदवारों का क्या होगा?

देखिए अब जिन उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए जा चुके है वो उम्मीदवार अब किसी भी प्रकार से NEET PG की काउन्सलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। और अगर किसी उम्मीदवार ने पहले से किसी कॉलेज में एडमिशन ले लिया है, तो वो एडमिशन स्वतः रद्द माना जाएगा। इसका कारण ये है कि, NBEMS ने साफ़ कहा है कि हम किसी भी ऐसे एडमिशन या नियुक्ति के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे जो रद्द किए गये परिणामों के आधार पर किए गये हो।

क्या असर हुआ NEET PG 2025 काउन्सलिंग पर :

अब इस पूरे मामले का असर NEET PG 2025 की काउन्सलिंग पर भी पड़ा है। मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने अभी के लिये काउन्सलिंग की तारीख़ों को स्थगित कर दिया है क्यूकी एनएमसी ने कहा है कि अभी कुछ नये मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति याने एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।

इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों द्वारा पेपर लीक, उत्तर कुंजी और मूल्यांकन की पारदर्शिता को लेकर भी याचिकाएँ दर्ज की गई है जिससे प्रक्रिया में और भी देरी देखने को मिल रही है।

NBEMS का आधिकारिक बयान :

NBEMS की वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि, रद्द किए गए उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड को किसी भी आधिकारिक या शैक्षणिक प्रयोजन के लिए उपयोग करना दंडनीय होगा। ऐसे किसी भी उपयोग की स्थिति में NBEMS किसी प्रकार की ज़िम्मेदारी नहीं लेगा। इस नोटिस के साथ NBEMS ने चेतावनी भी जारी की है कि भविष्य में अगर कोई भी उम्मीदवार अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, तो उसे जीवनभर के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

NEET PG Result 2025 Cancelled अब आगे की संभावित तिथियाँ :

  1. NEET PG 2025 Revised Result नवम्बर 2025 में जारी होने की संभावना बताई जा रही है।
  2. काउन्सलिंग प्रक्रिया जो है वो संभवता दिसंबर 2025 में प्रारंभ हो सकती है।
  3. जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक अंतिम सीट अलॉटमेंट हो सकती है।
  4. ये सब संभावित तारीखे है इसकी अधिसूचना आपको NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

FAQs – कुछ सवाल जवाब :

प्रश्न.1 क्या सभी 22 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए गये है?

उत्तर – जी हाँ, NBEMS ने 2021 से 2025 तक की परीक्षाओं के सभी 22 उम्मीदवारों के परिणाम पूरी तरह रद्द किए है।

प्रश्न.2 क्या NEET PG 2025 की काउन्सलिंग प्रभावित होगी?

उत्तर – हाँ, अभी फ़िलहाल काउन्सलिंग प्रक्रिया स्थगित है, लेकिन जल्द ही नई तिथियाँ जारी कर दी जाएगी।

प्रश्न.3 क्या इन उम्मीदवारों को पुनः परीक्षा का मौक़ा मिलेगा?

उत्तर – देखिए, NBEMS ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रश्न.4 क्या बाक़ी उम्मीदवारों के परिणाम सुरक्षित है?

उत्तर – जी हाँ, जिन भी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई उनके परिणाम पूरी तरह से सुरक्षित है।

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी NBEMS और विश्वसनीय समाचार स्रोतों जैसे The Indian Express, NDTV, Times of India आदि पर आधारित है। कृपया किसी भी आवेदन या काउन्सलिंग प्रक्रिया से पहले NBEMS के आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ से सत्यापित करे। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे।

ALSO READ :

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी

IPPB Executive Recruitment 2025: ग्रामीण डाक सेवकों के लिए 348 पदों पर भर्ती



Leave a Comment