RRB Group D Exam Date 2025 Latest Update: यदि आपने RRB ग्रुप D (CEN-08/2024) भर्ती के लिए आवेदन किया है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। RRB ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी हैं, जिससे तैयारी करने वालों को एक स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे ग्रुप D परीक्षा की तारीखें, सिटी इंटिमेशन स्लिप व एडमिट कार्ड की जानकारी, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वैकेंसी की संख्या और साथ ही उम्मीदवारों के लिए तैयारी की प्लानिंग क्या होगी जिससे आपको बहुत फ़ायदा होगा और आप पहले से ही तैयार रहेंगे।
मुख्य तारीखें और शेड्यूल :
- RRB ने 18 नवंबर 2025 को आधिकारिक सूचना जारी की है कि ग्रुप D लेवल-1 के अंतर्गत CBT (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
- सिटी इंटिमेशन स्लिप, जिसमें आपके परीक्षा केंद्र का शहर, दिन और शिफ्ट का विवरण होगा, 19 नवंबर 2025 को जारी होगी।
- एडमिट कार्ड आम तौर पर परीक्षा से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध होगा।
- इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 32,438 पदों के लिए आवेदन लिया गया है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं की संख्या 1.08 करोड़ से अधिक पाई गई है।
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर PDF देखे।
- यह से डायरेक्ट Exam Date Group D PDF Download करे और ध्यान से पढ़े।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न :
नीचे चयन प्रक्रिया संक्षिप्त में बताई है इसे ध्यान से पढ़े।
- CBT – पहला चरण, लेवल-1 के लिए।
- PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) – जो भी उम्मीदवार CBT पास करता है उनके लिए।
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन व मेडिकल परीक्षण।
- अंतिम चयन एवं नियुक्ति।
CBT का पैटर्न नीचे दिए अनुसार है :
- इसमें कुल प्रश्न 100 होंगे।
- इसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और विशेष श्रेणी-अभ्यर्थियों (जैसे PwBD) के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा ।
- विषय के अनुसार प्रश्न :
- सामान्य जागरूकता व करेंट अफेयर्स के 20 प्रश्न होंगे।
- गणित के 25 प्रश्न होंगे।
- तर्कशक्ति/बुद्धिमत्ता के 30 प्रश्न होंगे।
- सामान्य विज्ञान के 25 प्रश्न होंगे।
- हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे याने नेगेटिव मार्किंग भी है।
तैयारी के लिए ख़ास प्लानिंग एवं सुझाव :
जब आपको पता चल गया है की, अब परीक्षा तारीखें निश्चित हो चुकी हैं, इसलिए आप अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा सकते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं इसे ध्यान से पढ़े ।
- समय-सारणी बनाएँ: तय करें कि रोज कितने घंटे अध्ययन करेंगे। प्रत्येक विषय (गणित, बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान) हेतु समय निर्धारित करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देखें: इससे आपको परीक्षा पैटर्न का अंदाज होगा और कमजोर विषयों की पहचान होगी।
- मॉक टेस्ट और अभ्यास: नियमित मॉक टेस्ट देने से समय-प्रबंधन बेहतर होगा और त्रुटियों की पहचान होगी।
- करंट अफेयर्स व सामान्य जागरूकता: दैनिक समाचार, रेलवे-संबंधित खबरें, अर्थ-राजनीति आदि का नियमित अभ्यास करें क्योंकि यह खंड अपेक्षाकृत कम समय में बेहतर अंक दिला सकता है।
- स्वास्थ्य और यात्रा की तैयारी: सिटी स्लिप आने के बाद अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी, यात्रा मार्ग व समय सुनिश्चित करें। परीक्षा से एक-दो दिन पहले अच्छी नींद लें, हल्का भोजन करें।
- नियम-निर्देश पढ़ें: एडमिट कार्ड जारी होने पर हॉल में ले जाने वाले दस्तावेज़, फोटो-आईडी व नियम-शर्तें पहले से जान लें।
- दबाव न लें: तनाव रोकना जरूरी है; धीरे-धीरे नियमित अभ्यास करें ताकि आत्मविश्वास बना रहे।
इसे ध्यान में रखें :
- आप जो फोटो-आईडी ले जा रहे हैं, वह आवेदन-प्रपत्र में दिए गए विवरण से मिलते-जुलते होने चाहिए, अक्सर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाता है।
- यदि आपकी परीक्षा किसी विशेष शिफ्ट में है, तो reporting time व शिफ्ट समय एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत चेक करें।
- परीक्षा-हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना हो सकता है, यह नियम आपके क्षेत्रीय RRB द्वारा जारी किया जाता है, इसलिए सूचना पढ़ लें।
- चयन प्रक्रिया में सीबीटी के बाद PET, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल हैं, सिर्फ CBT उत्तीर्ण करना ही पर्याप्त नहीं।
- किसी भी प्रकार की अफवाह, अवैध एजेंट या मध्यस्थ के वादे पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट से ही सूचना लें।
(FAQs) – RRB Group D Exam Date 2025 Latest Update :
Q1. क्या RRB ग्रुप D परीक्षा की तारीखें अब अंतिम रूप से घोषित हो चुकी हैं?
उत्तर – हाँ, RRB ने 18 नवंबर 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें परीक्षा की नई तिथियाँ 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक बताया गया है।
Q2. सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड कब उपलब्ध होंगे?
उत्तर – सिटी इंटिमेशन स्लिप 19 नवंबर 2025 को जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Q3. इस भर्ती में कितनी रिक्तियाँ हैं और कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है?
उत्तर – इस भर्ती में लगभग 32,438 पदों के लिए आवेदन लिए गए हैं और लगभग 1.08 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है।
Q4. CBT का पैटर्न क्या होगा और कितने प्रश्न होंगे?
उत्तर – CBT में कुल 100 प्रश्न होंगे, शिफ्ट-अनुसार 90 मिनट का समय मिलेगा। विषय-विभाजन और नकारात्मक अंक-कटौती की जानकारी ऊपर दी गई है।
Q5. CBT पास करने के बाद अगले चरण क्या हैं?
उत्तर – CBT के बाद PET (जहाँ लागू है), उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षा होती है। अंतिम चयन इन सभी चरणों के बाद किया जाता है।
ALSO READ :
SSC CHSL Exam Date 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरी जानकारी