RRC NCR Railway Apprentice Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी आख़िरी तारीख़ 17 अक्टूबर 2025 है। North Central Railway ने 1763 अपरेंटिस पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसने भी 10 वी और ITI किया है और रेलवे में अपना करियर बनाना चाहता है उसके लिये यह ख़ास मौक़ा है। साथ ही उन अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में काम करने के लिए अपना पहला कदम भी है।
इसमें आप अपना प्रशिक्षण भी पूरा करेंगे साथ ही आपको अच्छा अनुभव भी मिलेगा और इससे आपको एक स्थायी रोज़गार की संभावना भी बढ़ेगी। तो जाइए और अपना आवेदन जल्द करिए लेकिन उससे पहले जान ले की योग्यता, चयन प्रक्रिया और कौनसे वर्ग के लिए कितनी फ़ीस भरनी होगी साथ ही सभी डिटेल इस लेख में पूरी पढ़िए।
प्रमुख जानकारी (Main Details):
| विषय | विवरण |
| भर्ती प्राधिकरण | RRC NCR Prayagraj |
| पदों की संख्या | 1763 अपरेंटिस |
| आवेदन तिथि शुरू | 18 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |
| योग्यता | 10 वी पास या मैट्रिक में कम से कम 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र NCVT / SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (16 सितंबर 2025 को पूरी हो) |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ OBC के लिए ₹100 और SC / ST / PwBD / महिला / Transgender उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ़ |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची के आधार पर साथ ही 10 वी और ITI अंकों के अनुसार और दस्तावेज सत्यापन बाद में होगा। |
| प्रशिक्षण अवधि और स्टायपेंड | प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष का अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण , स्टायपेंड रेलवे के नियमों के अनुसार मिलेगा। |
| Download Notification PDF | RRC NCR Railway Apprentice Bharti |
Division wise Vacancies :
इसमें आपको किन-किन डिवीज़न में कितनी vacancies निकली है। इसमें से कोई भी डिवीज़न में आप आवेदन कर सकते है जिस भी ट्रेड में आपको आवेदन करना है उसमे तो नोटिफिकेशन भी ध्यान से पढ़ना ज़रूरी है। क्यूकी प्रत्येक ट्रेड में अलग अलग संख्या है जैसे Fitter, Electrician, Welder आदि में।
| डिवीज़न | रिक्त पदों की संख्या |
| प्रयागराज डिवीज़न | 703 पद |
| झाँसी डिवीज़न | 497 पद |
| आगरा डिवीज़न | 296 पद |
| झाँसी वर्कशॉप | 235 पद |
| HQ / NCR / PRYJ | 32 पद |
| TOTAL | 1763 पद |
न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा :
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए 16/09/2025 तक,तो यही आयु सीमा नोटिफिकेशन में बताई गई है। इसमें SC/ ST के लिए आयु में 05 वर्ष की छूट दी गई है और OBC वर्ग के लिए 03 वर्ष की छूट दी गई है। साथ ही PwBD के लिए 10 वर्ष की छूट मिलती है और EX -सर्विसमैन को भी 10 वर्ष की छूट दी गई है। प्राइ जानकारी आपको नोटिफिकेशन को पढ़ना होगा।
RRC NCR Railway Apprentice Bharti 2025 के लिए योग्यता :
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 वी पास होना अनिवार्य है वो 50% मार्क्स के साथ एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से। साथ ही नोटिफिकेशन में दिये गये ट्रेड में ITI पास वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है जिनके पास NCVT / SCVT मान्यता प्राप्त से है। जिसमे कई ट्रेड है जैसे फाइटर,वेल्डर, प्लम्बर, विंडर, machanist, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर आदि।
प्रशिक्षण हेतु पात्र आवेदकों की चयन कि प्रक्रिया :
- आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा और ये मेरिट लिस्ट मैट्रिक परीक्षा में कम से कम 50% कूल अंक होना आवश्यक है। और ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत पर आधारित होगी, दोनों परीक्षाओंकों समान महत्व दिया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अधिसूचित किया जाएगा और दस्तावेज/ प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा।
- ध्यान दे अगर दो आवेदकों के मार्क्स समान होते है तो अधिक उम्र वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। और अगर जन्म तिथि भी समान हो तो वो आवेदक प्राथमिकता पाएगा जिसने मैट्रिक की परीक्षा पहले उत्तीर्ण की हो, इसमें कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
- अंतिम मेरिट लिस्ट यूनिटवार, ट्रेडवर एवं वर्गवार तैयार की जाएगी।यह लिस्ट अधिसूचित रिक्तियों के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के descending order में होगी।
- आवेदकों को किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र/ प्रमाणपत्र/ दस्तावेज की प्रक्रिया RRCNCR को डाक द्वारा भेजने की आवश्यकता नहीं है।
ALSO READ : BPSSC SI Bharti 2025 के 1799 पदों के लिये करे आवेदन
वर्गवार Application Fees :
- पहले ही जान लो की एप्लीकेशन फ़ीस एक बार भुगतान के बाद रिफ़ंड नहीं होगी।
- सामान्य और OBC वर्ग के लिए ₹100 एप्लीकेशन फी है।
- SC, ST, PwBD, Transgender और महिलाओं के लिए कोई एप्लीकेशन फी नहीं है।
- एप्लीकेशन फी ऑनलाइन ही भुगतान की जानी चाहिये।
आवेदन कैसे करे (How To Apply) :
- आवेदन करने के लिए आपको https://rrcpryj.org/ की आधिकारिक वेबसाइट जाना है।
- ऑफिसियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है अच्छेसे पढ़ना है।
- ज़रूरी दस्तावेज तैयार रखो जैसे 10 वी की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर स्कैन किए हुए फॉर्मेट में होना चाहिये।
- अब आप ऑनलाइन फॉर्म भरे जिसमे आपका नाम, जन्मतिथि, शिक्षा का विवरण एकदम सही सही भरे।
- अगर आपके वर्ग को शुल्क लागू हो तो शुल्क का भुगतान करे जिसमे सामान्य और OBC को ₹100 शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फॉर्म को सबमिट करे और सबमिट के बाद फॉर्म की प्रिंट या स्क्रीनशॉट आपके पास सुरक्षित ज़रूर रखे।
Preparation कैसी करनी है?
- देखिए अब इस भर्ती में 10 वी और ITI के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनायी जानेवाली है तो आपको इन विषयों में ज़्यादा अंक लाने की कोशिश करनी है और 10 वी और ITI के विषयों में अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।
- आप जिन ट्रेड में आवेदन कर रहे है उस ट्रेड के बारे में विशेष अध्ययन करे जैसे फिटर, इलेट्रीशियन आदि।
- साथ ही ट्रेड से जुड़े कार्यशाला या व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होना ज़रूरी है ताकि आपको इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन में आत्म विश्वास बढ़ेगा।
- 10 वी का प्रमाणपत्र, ITI सर्टिफिकेट और स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर दस्तावेज व्यवस्थित रखे।
- आवेदन जल्द से जल्द करे अंतिम तिथि तक जाने की नौबत नहीं आई चाहिए नहीं तो बहुत से प्रॉब्लम्स आती है वेबसाइट में।
- RRC NCR वेबसाइट पर विजिट करते रहे क्यूकी नये नये अप्डेट्स आते रहते है।
FAQ :
प्रश्न 1. Qualification क्या होनी चाहिए?
उत्तर – आवेदक 10 वी पास होनी चाहिए जिसमे कम से कम 50% अंक होने ज़रूरी है और NCVT / SCVT मान्यता प्राप्त वाला संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
प्रश्न 2. आयु सीमा क्या है?
उत्तर – आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (16 सितंबर 2025 तक) और साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
प्रश्न 3. शुल्क कितना और किन्हें छूट मिलेगी?
उत्तर – सामान्य और OBC आवेदक को ₹100 फ़ीस लगेगी और SC, ST, PwBD, Transgender और महिलाओं के लिए एप्लीकेशन फी निःशुल्क है।
प्रश्न 4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर – मेरिट लिस्ट के आधार पर, 10 वी और ITI के अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट में नाम आनेवाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा।
Disclaimer :
इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी North Central Railway (NCR) की आधिकारिक अधिसूचना/ वेबसाइट पर आधारित है। हमारा उद्देश्य केवल आपको सही और समय पर जानकारी पहुँचाना है। किसी भी तरह के बदलाव, अपडेट या त्रुटि के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं होंगे। उम्मीदवारों से निवेदन है की वे आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े।
ALSO READ :
DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now: 195 सीटों के लिए करे आवेदन