---Advertisement---

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी

By Sam
Published on: October 11, 2025, 2:00 AM IST
SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों की पूरी जानकारी
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: आपके लिये एक ख़ुशख़बर है की, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड याने SEBI ने इस वर्ष 2025 के लिए Officer Grade A (Assistant Manager) के 110 पदों पर भर्ती का एक advance notice जारी कर दिया है। इस भर्ती में General, legal, Information Technology, Research, Official Language, Electrical Engineering और Civil Engineering जैसे विभिन्न स्ट्रीम में आवेदन आमंत्रित किए जाएँगे।

ध्यान दे कि ये सिर्फ़ एक प्रारंभिक सूचना जारी की है, जब कि इसकी detailed notification और आवेदन लिंक 30 अक्टूबर 2025 को SEBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर जारी कर दिया जाएगा। तो आइए इस एडवांस नोटिस में क्या जानकारी है वो जानते है विस्तार से।

Table of Contents

भर्ती का सारांश (Overview) :

विवरण जानकारी
संगठन का नाम Securities and Exchange Board of India (SEBI)
पद का नाम Officer Grade A (Assistant Manager)
कूल पद 110 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि 30 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि अभी तक नहीं आयी
आधिकारिक वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/
Apply Link 30 अक्टूबर 2025 को आयेगी
Download Advance Notice SEBI Officer Grade A Recruitment 2025 (Advance Notice PDF)

कूल पदों की संख्या और स्ट्रीम :

इस भर्ती के तहत कुल 110 पद है, जो विभिन्न स्ट्रीम मिलाकर घोषित किए गये है।

स्ट्रीम पद की संख्या
General 56 पद
Legal 20 पद
Information Technology 22 पद
Research 04 पद
Official Language 03 पद
Electrical Engineering02 पद
Civil Engineering03 पद
Toatal Post 110 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) स्ट्रीम वाइज :

  1. General Stream –
    • आवेदक किसी भी विषय में Master’s Degree या दो वर्ष की Post Graduate Diploma होना चाहिए। या
    • Bachelors degree in law/Engineering होना चाहिए। या
    • CA/CFA/CS/Cost Accountant होना चाहिए।
  2. Legal Stream –
    • आवेदक के पास Bachelors degree in law होना अनिवार्य है।
    • इसमें अनुभव की बात करे तो Advocates Act, 1961 के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव एक वकील या LAW फर्म में होना ज़रूरी है।
  3. Information Technology Stream –
    • आवेदक Bachelors degree in Engineering किसी भी शाखा में होना चाहिये। या
    • किसी भी विषय में Bachelors degree के साथ Post Graduate Qualification (2 वर्ष की अवधि का) Computer Science/IT/Computer Application में होना चाहिए।
  4. Research Stream –
    • आवेदक के पास 2 वर्ष की Masters Degree/ Post Graduate Diploma किसी भी विषय में होना चाहिये, जैसे Economics, Commerce, Business Administration, Econometrics, Financial Economics, Data Science Artificial Intelligence, Machine Learning, Big Data Analytics आदि। या
    • Mathematics में Masters Degree के साथ Statistics या संबंधित विषय में 1 वर्ष का PG Diploma होना चाहिए।
  5. Official Language Stream –
    • आवेदक के पास हिन्दी में Masters Degree/Hindi Translation with english as a subject at bachelors level होना चाहिए। या
    • Master’s Degree इन sanskrit/ English/Economics/Commerce with Hindi as a subject at bachelors level होना चाहिए। या
    • Master’s Degree in both English and Hindi/Hindi Translation होना चाहिए।
  6. Electrical Engineering Stream –
    • आवेदक के पास Electrical Engineering में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
    • साथ ही अनुभव भी होना चाहिए जैसे CCTV, Fire Alarm, EPABX, UPS आदि का ज्ञान होना चाहिए।
    • Lift, Pumps,AC Plants के मेंटेनेंस का अनुभव भी होना चाहिए।
    • Construction Project Management और PERT/CPM Techniques की जानकारी होनी चाहिए।
  7. Civil Engineering Stream –
    • आवेदक के पास Civil Engineering में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
    • साथ ही ऑफिस/आवासीय संपत्तियों के रखरखाव का अनुभव होना चाहिए।
    • निर्माण कार्यों का प्रशासनीय अनुभव होना चाहिए।
    • कंप्यूटर आधारित Design Software जैसे CAM/CAD/MS Project/Primavera का ज्ञान होना आवश्यक है।
    • प्रोजेक्ट Management और Tender Evaluation में अनुभव होना चाहिए।

SEBI Officer Grade A Recruitment 2025 – आयु सीमा :

  1. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए वो भी 30 सितंबर 2025 तक।
  2. उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर 2025 या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
  3. जो भी आरक्षित वर्ग है उनको नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

देखिए SEBI Officer ग्रेड A भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी जो निम्नलिखित है –

  1. Phase I – देखिए फेज 1 में परीक्षा ऑनलाइन ही होगी जिसमे 2 पेपर होंगे।
  2. Phase II – देखिए फेज 2 में भी परीक्षा ऑनलाइन ही होगी जिसमे भी 2 पेपर होंगे।
  3. Phase III – फेज 3 में सीधा इंटरव्यू लिया जाएगा।
  4. आपको बता दु की अंतिम चयन जो है वो Phase II और interview के आधार पर किया जाएगा।

प्रोबेशन अवधि (Probation Period) :

बहुत से युवाओका प्रश्न यही होता है कि, प्रोबेशन पीरियड क्या होगा तो आपको बता दु की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन period जो है वो 2 वर्ष का रखा गया है, जिसके बाद उन्हें स्थायी याने परमेनेंट नियुक्ति दी जाएगी।

वेतनमान (Pay Scale) :

SEBI Officer ग्रेड A का वेतनमान कुछ इस प्रकार है – ₹62,500 – 3,600 (4) – 76,900 – 4,050 (7) – 1,05,250 – EB – 4,050 – (4) – 1,21,450 – 4.650 (1) – 1,26,100 ये स्केल कूल 17 वर्ष की सेवा अवधि के लिए है।

कूल मासिक वेतन (Approximate Gross Salary) :

  1. चयनित उम्मीदवार को बिना आवास के लगभग ₹1,84,000/- प्रति माह सैलरी मिलेगी।
  2. चयनित उम्मीदवार को आवास सहित लगभग ₹1,43,000/- प्रति माह सैलरी मिलेगी।

अन्य भत्ते और सुविधाये :

चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित भत्ते व सुविधाये दी जाएगी।

  1. Leave Fare Concession
  2. Medical Reimbursement
  3. Education Allowance
  4. Conveyance Expenses
  5. Subsidized Lunch Facility
  6. Knowledge Updation Allowance
  7. Computer Purchase Scheme
  8. House Cleaning Allowance
  9. Furniture Scheme आदि।

पोस्टिंग और ट्रांसफ़र :

इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें भारत के किसी भी स्थान पर SEBI के कार्यालय में नियुक्त किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

  1. अगर उम्मीदवार General/OBC/EWS इस वर्ग का है तो उन्हें ₹1000 + 18% GST शुल्क लागू होगा।
  2. अगर उम्मीदवार SC /ST / PwBD इस वर्ग का है तो उन्हें ₹100 + 18% GST शुल्क लागू होगा।

प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग भी दी जायेगी (Pre-Exam Training) :

ध्यान दीजिये, अगर उम्मीदवार SC /ST / OBC (NCL) / PwBD वर्ग का होगा तो उनके लिये ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में संबंधित कॉलम भरना आवश्यक है। तो ध्यान से आवेदन भरिए।

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply) :

  1. आवेदन सिर्फ़ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएँगे।
  2. अभी जो नोटिस जारी हुआ है SEBI के द्वारा वो ADVANCE NOTICCE है लेकिन विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक 30 अक्टूबर 2025 को SEBI की वेबसाइट पर जारी होगा।
  3. ध्यान दीजिये SEBI तारीख़ों में बदलाव करने का अधिकार रखता है।

FAQs – कुछ सवाल जवाब :

प्रश्न.1 SEBI Officer ग्रेड A 2025 भर्ती का आवेदन कब शुरू होगा?

उत्तर – इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 को शुरू होगी।

प्रश्न.2 इस भर्ती में कितने पद होंगे?

उत्तर – इस भर्ती में कूल 110 पदों पर नियुक्ति होगी।

प्रश्न.3 इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या होगी?

उत्तर – इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष (30 सितंबर 2025 तक) होगी।

प्रश्न.4 वेतन कितना मिलेगा?

उत्तर – बिना आवास के लगभग ₹1,84,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा और आवास सहित ₹1,43,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा।

प्रश्न.5 चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होगी?

उत्तर – चयन तीन चरणों में होगा फेज 1, फेज 2 और फेज 3 में इंटरव्यू होगा।

प्रश्न.6 आवेदन कहा करे?

उत्तर – आवेदन SEBI की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर जाकर 30 अक्टूबर 2025 को करे।

Disclaimer : यह जानकारी IPPB की आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की, आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़े। हमारा उद्देश्य ये है कि हम केवल भर्ती संबंधी जानकारी सरल भाषा में आपतक पहुँचाये।

ALSO READ :

37 पदों पर IIT Madras Recruitment 2025 Notification जारी

DRDO RCI Apprentice Bharti 2025 Apply Now: 195 सीटों के लिए करे आवेदन




Leave a Comment